Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: नड्डा ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, राहुल गाँधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

Published on: 5 January 2024
Himachal Politics

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Himachal Politics : हिमाचल दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंस कसाते हुए निशाना भी साधा। नड्डा ने कहा कि जिन लोगों ने हमेशा देश को तोड़ने का प्रयास किया वो आज भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि मुझे पता लगा कि अब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जिन लोगों ने भारत को तोड़ने की कसर नहीं छोड़ी, अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। नड्डा ने कहा कि जब तक वह भारत विरोधी यात्रा निकालने वालों का साथ देने वालों का साथ देने के लिए देश से माफी नहीं मांगते, यात्रा निकालने का कोई फायदा नहीं। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जाति की राजनीति करती है।

जेपी नड्डा ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए हिमाचल की कांग्रेस सरकार को चुनावी गारंटियों की याद दिलाई। नड्डा ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 900 संस्थान बंद कर दिए। 200 अस्पतालों को हिमकेयर इलाज का पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस हिमाचल वासियों से झूठे वादे किए। यही झूठे वादे राजस्थान, मध्य प्रदेश अन्य राज्यों में जाकर हिमाचल के नेताओं ने किए. लेकिन अन्य राज्यों की जनता ने भाजपा पर विश्वास किया और भाजपा को जीत दिलाई।

इस दौरान जेपी नड्डा ने छतीसगढ़ और राज्यस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने गरीबों को दी जाने वाली केंद्र सरकार की योजनाओं को निलंबित कर दिया, इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों ने उन्हें और उनकी सरकार को निलंबित कर दिया। राजस्थान में लोग समझ गए थे कि गहलोत की सरकार दमन करने वाली सरकार है। महिलाओं, युवाओं के साथ अन्याय करने वाली सरकार है। 19 बार पेपर लीक हुआ, कोई भर्ती नहीं हुई, इसलिए प्रदेश की जनता ने उन्हें घर बैठा दिया।

अभिनंदन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी गारंटियों को गिनवाया और कहा कि जो गारंटियां हिमाचल में भाजपा सरकार ने दी थी, उन सभी को पूरा किया गया। उन्होंने इस मौके पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि मोदी जी ने जो वादे किए, वह पूरे किए हैं।

नड्डा बोले, आज सभी देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि आज हर प्रदेश और देश में कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में दिल्ली में हैट्रिक होगी और वहां भी हमारी सरकार आएगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप मौजूद रहे। हिमाचल पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल विवाद में सुक्खू सरकार के लिए खुशखबरी.! ओबेरॉय ग्रुप को छोड़ना पड़ेगा 500 करोड़ का होटल

Himachal Politics: दूधवाले बनकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक, दूध की बाल्टियां लेकर कांग्रेस सरकार को याद दिलाई ये गारंटी

Himachal News: सीएम सुक्खू ने राज्य में प्रस्तावित 9 हेलीपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का केंद्रीय मंत्री से किया आग्रह

बजाज 2024 Chetak EV दो वेरिएंट में लॉन्‍च: ज्‍यादा पावरफुल बैटरी; जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

Himachal Politics: कांग्रेस की हिमाचल में दी गरंटियों की दिल्ली कांग्रेस में चिंता : जयराम

Aaj Ki KhabrenHimachal News in HindiHimachal politicsHimachal Politics NewsHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now