साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal Weather: हिमाचल में इतने दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट..!

Himachal Weather Forecast mausam update
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal Weather Alerts: मानसून ने हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे दी है। और अगले छह दिनों में चार दिन ऑरेंज अलर्ट और दो दिन येलो अलर्ट के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की सम्भावना है। बता दें कि माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में लगातार भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है।

माैसम विभाग के अनुसार 22, 23, 25 और 26 जून अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दाैरान कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा,बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के अनुसार, 22 जून को हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और सोलन जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू है।

इसे भी पढ़ें:  कोविड संकट के बावजूद पिछले साल के मुकाबले राजस्व संग्रह तीन प्रतिशत बढ़ा :- मुख्यमंत्री

23 जून को ऊना और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट जारी है। 24 जून को पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट बरकरार रहेगा।

25 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि कुल्लू में येलो अलर्ट रहेगा। 26 जून को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 जून को येलो अलर्ट के तहत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Himachal Weather ForecastHimachal Weather Forecast

Join WhatsApp

Join Now