साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में फ्लैश फ्लड को लेकर अलर्ट..!

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में फ्लैश फ्लड को लेकर अलर्ट..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal Weather Update: देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश के चलते ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए गए हैं। हिमाचल में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। लैंडस्लाइड के कारण कई सड़कों पर आवागमन ठप हो चुका है।

वहीँ इस बीच मौसम विभाग ने भी अगामी दिनों को लेकर शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही लाहुल-स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के चलते कई इलाकों में आंधी और आसमानी बिजली के साथ-साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने शिमला और सिरमौर के अलावा कांगड़ा, चंबा, मंडी और सोलन में भी आंधी और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: धर्मपुर में अपने सम्बोधन के दौरान भावुक हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू, कहा सत्ता के बजाए लोगों की सेवा मेरी प्राथमिकता

Join WhatsApp

Join Now