Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मणिकर्ण में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में झड़प, चार लोग घायल

IMG 20230306 173838

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में एक मेले के दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच एक झड़प में चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दोनों पक्षों की ओर से की गई कुछ टिप्पणियों के बाद रविवार रात यह झड़प हुई। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पयर्टकों के कुछ वाहनों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया, जिसके जवाब में पर्यटकों ने पथराव किया।

घटना का 21 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया प्रसारित हो गया, जिसमें कथित तौर पर पंजाब के तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास स्थानीय निवासियों के घरों पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है।

घटना का 21 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया प्रसारित हो गया, जिसमें कथित तौर पर पंजाब के तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास स्थानीय निवासियों के घरों पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: पूर्व CM जयराम का बड़ा आरोप, सरकार ने भ्रष्टाचार और लूट को दी हरी झंडी-APMC को चहेतों ने लगाया करोड़ों का चूना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह युवकों के बीच की झड़प थी और इसे धार्मिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है।

सुक्खू ने कहा, ” हम सभी भाई-बहन हैं और हमें एकजुट रहना चाहिए।”

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ तीर्थयात्रियों के महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद झड़प हुई, जबकि पर्यटकों का दावा है कि एक स्थानीय व्यक्ति की टिप्पणी के बाद झड़प हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष के कुछ लोग नशे में थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब पर्यटकों ने हंगामा किया है। उन्होंने मांग की कि वाहनों की गहन जांच की जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य में कोई हथियार नहीं ले जाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: हिमाचल के ऊना में भारी बरसात का रौद्र रूप, अंब-गगरेट क्षेत्र बारिश से तबाही

कुल्लू की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक मेले में स्थानीय लोगों और कथित तौर पर पंजाब के तीर्थयात्रियों के बीच झड़प में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। करीब 45 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दंगे करने का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना के बाद, पंजाब के सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने बिलासपुर जिले के गढ़ मौरा में सड़क जाम कर दी और आरोप लगाया कि हिमाचल पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस उपनिरीक्षक विक्रांत बोसंला ने एक घंटे में बाद जाम हटवाया।

घटना के बाद हिमाचल पुलिस के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) संजय कुंडू ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से बात की।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में है 550 साल पुरानी प्राकृतिक ममी, भगवान समझकर पूजते हैं लोग

हिमाचल पुलिस ने ट्वीट किया, ” हिमाचल प्रदेश में सभी पर्यटकों तथा तीर्थयात्रियों का स्वागत है। हिमाचल प्रदेश पुलिस सभी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आश्वासन देती है कि उन्हें यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।”

ट्वीट में पुलिस ने कहा, ” हिमाचल प्रदेश के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) संजय कुंडू ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से बात की है। ”

ट्वीट में लोगों से झूठी खबरों व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया गया है।

वहीं पंजाब के डीजीपी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाह न फैलाने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ” मणिकर्ण साहिब में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मैं लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। मैंने डीजीपी से बात की है। हिमाचल और पंजाब पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और फर्जी खबरें न फैलाएं।”
– ख़बर माध्यम भाषा-

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now