साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kangana Ranaut News: सांसद कंगना रनौत ने कुवैत में लापता मंडी के धनदेव के परिवार को दिया मदद का भरोसा

Kangana Ranaut News: सांसद कंगना रनौत ने कुवैत में लापता मंडी के धनदेव के परिवार को दिया मदद का भरोसा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी |
Kangana Ranaut News: मंडी की सांसद कंगना रनौत (MP Kangana Ranaut) ने बुधवार को कुवैत में लापता हुए धनदेव के परिजनों से मुलाकात की। कंगना रनौत ने परिवार को हरसंभव मदद का भराेसा दिया। कंगना रनौत ने मंडी में अपने कार्यालय में पूजापाठ के बाद कामकाज शुरू किया। इस मौके पर कंगना ने लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं को भी सुना। उल्लेखनीय है कि कुवैत में मजदूरी की एक आवासीय इमारत को आग लगने के बाद मंडी जिले का धनदेव लापता हो गया था।

Kangana Ranaut ने मदद का दिया भरोसा  

धनदेव की पत्नी ने बताया कि 24 जून शाम से उसके साथ कोई भी संपर्क नहीं हुआ है, जिससे उनका सारा परिवार चिंता में है। धनदेव पिछले सात साल से कुवैत में मोटर मैकेनिक का काम करता था। कंगना (MP Kangana Ranaut) ने कहा कि हम इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। हमने केंद्र से भी बात की है। मैंने आज उनके परिवार से बात की। कंगना ने कहा कि परिवार से कुछ जानकारियां मिलने के बाद चीजें साफ हो जाएंगी

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था राम भरोसे : राजीव बिंदल

बल्ह उपमंडल के बडसू का रहने वाला है धनदेव (Dhandev missing in Kuwait)

बल्ह उपमंडल के बडसू का रहने वाला धनदेव पिछले 7 साल से कुवैत में मोटर मैकेनिक का काम करता था। समय-समय पर धनदेव घर भी आता जाता रहता था। बीते साल पिता के देहांत के बाद 9 माह पहले ही धनदेव काम करने के लिए कवैत गया था और वहां पर काम कर रहा था। बीते 24 जून शाम से उसके साथ कोई भी संपर्क नहीं हुआ है, जिससे उनका सारा परिवार चिंता में है।

परिजनों ने बताया कि धनदेव की तलाशी के लिए प्रशासन से लेकर सरकार तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उसका अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। धनदेव के पास पासपोर्ट वीजा सहित सभी डॉक्यूमेंट्स हैं। कवैत में उसके साथियों ने भी धनदेव की तलाश की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया। जिसके चलते परिजनों ने सांसद कंगना रनौत से भी मुलाकात धनदेव को जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: शांता कुमार ने की कौमन सिविल कोड लागू करने के लिए उत्तराखंड सरकार की सराहना

Join WhatsApp

Join Now