Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: शांता कुमार ने की कौमन सिविल कोड लागू करने के लिए उत्तराखंड सरकार की सराहना

पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बन गया है, जिसमें प्रदेश में कौमन सिविल कोड लागू किया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को बधाई और धन्यवाद दिया।

शांता कुमार ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से हमारी प्यारी मातृभूमि के तीन टुकड़े हो चुके हैं। पहले पाकिस्तान बना और फिर बांग्लादेश, जो अब दूसरा पाकिस्तान बनता जा रहा है। संकट अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। जिन्होंने मातृभूमि के टुकड़े किए, उनकी आबादी फिर से बढ़ रही है। उनकी नीयत पहले से ही खराब है। वह दिन दूर नहीं जब एक और पाकिस्तान की मांग उठेगी।

इसे भी पढ़ें:  Union Budget 2026-27: हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण राजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

उन्होंने यह भी कहा कि आदरणीय मोहन भागवत जी और कुछ अन्य नेताओं ने इसी कारण तीन बच्चे पैदा करने का आह्वान किया है। यह मांग प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन यह उस समस्या का इलाज नहीं है। वहां तो चार शादियां और बीस बच्चे होते हैं, कुछ घरों में और कुछ घुसपैठ के लिए। इतना ही नहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी लगातार घुसपैठ जारी है। इस भयंकर संकट का मुकाबला इस उपाय से नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि इसका एक ही समाधान है कि श्री अमित शाह जी अपनी घोषणा पूरी करें और पूरे देश में कौमन सिविल कोड लागू करें। सरकार को कानून द्वारा बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगाना चाहिए। यदि कानून नहीं बना सकें, तो एक नियम बनाना चाहिए कि दो बच्चों से अधिक वाले परिवारों को सरकारी सुविधाएं नहीं दी जाएं और वह परिवार पंचायत से लेकर संसद तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Cancer Patients Will get Free Medicine in HP: सीएम सुक्खू ने की कैंसर मरीजों के लिए मुफ्त दवाइयां प्रदान करने की घोषणा..!

शांता कुमार ने देश के सभी नेताओं से आग्रह किया कि इस गंभीर संकट पर गंभीरता से विचार करें।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now