Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: सीएम सुक्खू तबीयत बिगड़ने पर देर रात पहुंचे थे अस्पताल, अब आया ये अपडेट..!

Published on: 25 September 2024
Himachal News : सीएम सुक्खू तबीयत बिगड़ने पर देर रात पहुंचे थे अस्पताल, अब आया ये अपडेट..!

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु देर रात सीने में दर्द के चलते शिमला के आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे। तीन दिन में यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चेस्ट का एक्सरे व ईको टेस्ट कराया।

इससे पहले मुख्यमंत्री को पेट मे दर्द था और अल्ट्रासाउंड कराया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मेडिकल टैस्ट की रिपोर्ट्स सामान्य आई है और देर रात आईजीएमसी अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को 20 सितम्बर को जम्मू कश्मीर चुनांव में प्रचार के लिए जाना था लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद दौरा रद्द करना पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने यह जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सुक्खू  का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

दरअसल मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई थी। छाती में दर्द व सांस लेने में दिक्कत की वजह से करीब आठ बजे उन्हें सरकारी आवास ओकओवर से एम्बुलेंस से आईजीएमसी लाया गया था।

आई आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री के इन दोनों टैस्ट की रिपोर्ट सामान्य आई है। इसके बाद मुख्यमंत्री को आईजीएमसी से डिस्चार्ज कर दिया गया और वे अपने सरकारी आवास ओक ओवर चले गए।

बता दें कि चार दिन पहले बीते शनिवार को भी तबीयत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री को आईजीएमसी लाया गया था। तब डॉक्टरों ने उनके टेस्ट लिये थे, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई थी। डॉक्टर ने उनका अल्ट्रासाउंड और अन्य रूटिंग के टेस्ट करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी और आराम करने की सलाह दी थी। इसके बाद से मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास में आराम कर रहे थे।

Himachal Latest NewsHimachal Newshimachal news cm sukhuHimachal News in HindiHimachal News UpdateHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now