Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: पीडब्ल्यूडी के मल्टी टास्क वर्करों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने की अधिसूचना जारी

Published on: 23 November 2024
Himachal News: पीडब्ल्यूडी के मल्टी टास्क वर्करों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने की अधिसूचना जारी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में तैनात मल्टी टास्क वर्करों के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार ने इनके मानदेय में बढ़ोतरी करने वाली अधिसूचना जारी कर दी है।  दरअसल, सुक्खू कैबिनेट ने मल्टी टास्क वर्करों मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इन कर्मचारियों को हर महीने 4500 रुपये की बजाय 5000 रुपये मिलेंगे।

शनिवार को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण विभाग सुरजीत सिंह राठौर ने इस बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी में सेवारत चार हजार से अधिक मल्टी टास्क वर्करों को इसका फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि इसी साल फरवरी महीने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 2024-25 के बजट पर चर्चा के जवाब में मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी का एलान किया था।

बता दें कि पीडब्ल्यूडी के ये मल्टी टास्क वर्कर्ज पूरे 8 घंटे सेवाएं देते हैं, जिसके बदले इन्हें 150 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मात्र 4500 रुपए मासिक भुगतान किया जा रहा था। इतने कम मानदेय की वजह से मल्टी टास्क वर्कर्स को परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने इनके मानदेय को बढ़ाया है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस अधिसूचना को साझा किया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों की भलाई के लिए काम कर रही है और भविष्य में भी इस दिशा में कार्य जारी रहेगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP Latest NewsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now