Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Navaratri Celebration BannerBahra University - Shimla Hills

Ayodhya Ram Mandir Song 2024: हंसराज रघुवंशी सिंगर के मुरीद हुए पीएम मोदी, शेयर किया भगवान राम पर गाया गाना

Updated By Tek Raj
Published on: 4 जनवरी 2024
Ayodhya Ram Mandir Song 2024 Ayodhya Ram Mandir Bhajan 2024

प्रजासत्ता |
Ayodhya Ram Mandir Song 2024: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले हिमाचल के रहने वाले भजन गायक हंसराज रघुवंशी का गाया हुआ भगवान श्रीराम का एक भजन यूट्यूब सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर धूम मचा रहा है। लोग इस भजन को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी हंसराज के ‘अयोध्‍या आए मेरे प्‍यारे राम’ (Ayodhya Aaye Mere Pyare Ram) गाने की सराहना की है। पीएम ने अपने एक्‍स अकाउंट पर गाना शेयर कर लोगों से इस गाने को सुनने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा “अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए…”

बता दें कि जैसे-जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय पास आ रहा है, वैसे-वैसे भक्तों उत्साहिता भी बढ़ती जा रही है। अयोध्या की सड़को पर एक बार फिर से भीड़ बढ़ने लगी है। इसी साल 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा है और उससे पहले राम भजनों का दौर शुरू हो गया है। हंसराज रघुवंशी ने अपनी मखमली आवाज में (Ayodhya Ram Mandir Bhajan 2024) भजन गाया है, जिसके बोल लोग खूब गुनगुना रहे हैं।

इस गाने (Ayodhya Ram Mandir Song 2024) को आवाज दी हंसराज रघुवंशी ने और गाने को बोल रवि चोपड़ा ने लिखे हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉट्स पर इस भजन के बोल पर फैंस खूब शॉट्स और रील्स बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हंसराज रघुवंशी एक भारतीय गायक, संगीतकार और लेखक हैं जो अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें साल 2019 में प्रसिद्धि तब मिली जब उनका गाना ‘मेरा भोला है भंडारी’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय हो गया

Ayodhya Ram Mandir Song 2024

Redmi Note 13 5G Series Launch Today : Xiaomi का New Year धमाका, आज लॉन्च होगी Redmi Note 13 सीरीज, फोन में मिलेंगे ये 5 फीचर्स

ED To Arrest Arvind Kejriwal today?: केजरीवाल आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, आज हो सकते हैं गिरफ्तार..

Relief Politics: अनुराग ठाकुर, बोले – केंद्र से प्राप्त राहत को स्वीकार करें मुख्यमंत्री सुक्खू

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHimachal News in HindiHimachal updateHindi movie reviewHP News TodayOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now