Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

National Herald विज्ञापन मामले में गरमाई सियासत, BJP के आरोप का सरकार का पलटवार..!

National Herald विज्ञापन के मामले में गरमाई सियासत, BJP के आरोप का सरकार का पलटवार..!

National Herald Advertising Controversy: हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार को 2 करोड़ 34 लाख से अधिक विज्ञापन देने के मामले को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी सुक्खू सरकार पर जनता के पैसे की विज्ञापन के नाम पर बंदरबांट करने का आरोप लगा रही है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान सरकार का बचाव करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है , जिससे यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।

दरअसल दो दिन पहले नेशनल हेराल्ड अखबार को 2 करोड़ 34 लाख से अधिक विज्ञापन देने के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा था कि नेशनल हेराल्ड अखबार उन अपनि पार्टी का अख़बार है जिसको वह खूब विज्ञापन देंगे इस पर बीजेपी लगातार सुक्खू सरकार पर हमलावर है।

इसे भी पढ़ें:  Crypto Currency Fraud : बहुचर्चित क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के मुख्य सरगना सुभाष शर्मा की गिरफ्तारी का वारंट जारी

वहीं जब ये मामला मीडिया में उछला तो मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान सरकार के बचाव में आ गए। उन्होंने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा, “नेशनल हेराल्ड अखबार को विज्ञापन देने के गलत आंकड़े विपक्ष दे रहा है जबकि बीजेपी ने अपने समय में आरएसएस और ऐसे ऐसे कई संस्थानों को विज्ञापन दिए जिनका कोई अता पता ही नहीं है। ”

National Herald विज्ञापन के मामले में गरमाई सियासत, BJP के आरोप का सरकार का पलटवार..!
पूर्व भाजपा सरकार के समय जारी विज्ञापन

नरेश चौहान ने आगे कहा, “पूर्व जयराम सरकार ने ऑर्गनाइजर/पांचजन्य, दीप कमल संदेश, एबीवीपी शिमला मैगजीन, तरुण भारत मैगजीन नागपुर, मातृवंदना, छात्र उदघोष, भारत प्रकाशन दिल्ली को पांच साल के दौरान कुल 2 करोड़ 92 लाख के विज्ञापन दिए हैं।  विपक्ष सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पांच दिन की पुलिस रिमांड पर रिश्वत का आरोपी अधिकारी.आरोपी के कब्जे से लाखों की नकदी भी बरामद

नेशनल हेराल्ड अखबार को सरकार ने दो साल में एक करोड़ एक लाख का विज्ञापन दिया है। बीजेपी गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं जबकि बीजेपी द्वारा दिया गया दो करोड़ 34 लाख का आकंड़ा विधानसभा में सरकार ने दिया है। ” नरेश चौहान ने नेशनल हेराल्ड , और नवजीवन अखबारों की कॉपी दिखाते हुए कहा, “अखबार छपता है विपक्ष अखबार के न छपने कर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update hp news HP News in Hindi HP News Today

Join WhatsApp

Join Now