Prajasatta Side Scroll Menu

पूर्व भाजपा के वित्तीय कुप्रबंधन के खिलाफ श्वेत पत्र लाएगी कांग्रेस सरकार :- सीएम सुक्खू

Himachal News: with CM Sukhvinder Singh Sukkhu , CM Sukhu Health Updates

प्रजासत्ता ब्यूरो|
पूर्व की भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन को श्वेत पत्र के माध्यम से जनता के सामने उजागर किया जाएगा यह बात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार प्रदेश की आर्थिक बदहाली की है और स्टेट पर 75 हजार करोड़ का कर्ज लादा है। इसे लेकर कांग्रेस सरकार ने श्वेत पत्र लाने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की वितीय हालत को पटरी पर लेन के लिए चार साल का समय लगेगा। वहीँ 10 गारंटियों को पूरा करने की समयावधि को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हर गारंटी पूरी होगी। कांग्रेस अपनी सभी गारंटी पांच साल नहीं, बल्कि चार वर्ष में पूरा करेगी।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान,मेडिकल व डेंटल क़ॉलेज रहेंगे खुलेंगे

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर महीने एक दिन राज्य मंत्रिमंडल का एक सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेगा। सुक्खू ने कहा कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से इस बारे में चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 मार्च को उन्होंने खुद मुख्यालय में बैठकर इस व्यवस्था को शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा कि अगले महीने से मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो कांग्रेस दफ्तर में बैठकर कार्यकर्ताओं की आवाज बनेगे। वह खुद भी कांग्रेस दफ्तर में बैठते रहेंगे।

भाजपा विधायक दल की शिमला में होने वाली बैठक को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में भाजपा विधायकों को बढ़ती महंगाई और गैस सिलिंडरों के बढ़ते दाम के खिलाफ केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  Him Bus Card: हिमाचल में अब तक 1.24 लाख हिम बस कार्ड जारी, 82 हजार महिलाएं लाभान्वित
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now