Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Himachal News: सीएम सुक्खू का दावा, जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक..!

Himachal News: सीएम सुक्खू का दावा, जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक..!

धर्मशाला।
Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक सलाखों के पीछे जाएंगे। जांच चल रही है, उसके पूरा होने के बाद बड़े खुलासे होंगे। इनमें से कोई भू माफिया, नशा माफिया तो कोई खनन माफिया बन गया है। धर्मशाला के विधायक ने भी 14 महीने में खुद को राजनीतिक मंडी में बेच दिया। मुख्यमंत्री ने ये बातें लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जोरावर स्टेडियम में कहीं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अब तक के इतिहास में हमारी सरकार ने एक साल में 2200 करोड़ रुपये का सर्वाधिक अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करने में हमारा साथ दे, हर वर्ग के लिए सरकार की पोटली पहले से अधिक खुलेगी। हमारा पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते 5 साल सोए रहे, इसलिए प्रदेश का खजाना लुटा। भाजपा नेताओं ने प्रदेश के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है, आने वाले समय मे इसका खुलासा भी किया जाएगा। कांग्रेस सरकार 15 महीने के कार्यकाल के आधार पर जनता की अदालत में राजनीतिक चुनौती का सामना कर रही है। नोट के दम पर वोट खरीदने वालों को सबक सिखाना जनता के हाथ में ही है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में सीमेंट पर सियासत तेज़: सरकार ने खत्म किया ACC अंबुजा से सिविल सप्लाई का करार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली जून को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा को सांसद चुनकर भेजिए, उनकी आवाज राष्ट्रीय स्तर पर सुनी जाएगी। उनके मन में आम आदमी के लिए पीड़ा है, वह आम परिवार से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आनंद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, उनके मन में हिमाचल बसता है। उन्होंने कांगड़ा के साथ ही पूरे हिमाचल में अपनी राज्यसभा की सांसद निधि दी है। पूर्व मनमोहन सरकार में आनंद शर्मा की तूती बोलती।थी। वह मंडी में आईआईटी, कांगड़ा जिले में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एनआईएफटी, कंदरोड़ी में 150 करोड़ रुपये का इंडस्ट्रियल पार्क, पालमपुर में टी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय इत्यादि बड़ी सौगातें प्रदेश के लिए लाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस कांस्टेबल वेतन विसंगति मामला की रिपोर्ट सरकार को सौंपी :- कुंडू

सुखविंदर सिंह ने कहा कि आनंद शर्मा पार्टी हाईकमान के कहने पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने मुझे सीएम बनने पर कहा था कि अगर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है तो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 90 फीसदी आबादी के हाथ में सीधा पैसा पहुंचना चाहिए। हिमाचल सरकार ने 15 महीने के कार्यकाल में जनहित में काम किया है। प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई, लेकिन केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी जबकि छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लकें तोड़कर दान दिया। भाजपा सिर्फ राजनीति करने में व्यस्त रही, लोगों के जख्मों पर मरहम नहीं लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में धर्मशाला से जग्गी को मैदान में उतारा है। यह बिकाऊ नहीं, ईमानदार हैं। धर्मशाला नगर निगम में मेयर रहते अच्छा काम किया है व मिलनसार हैं। जनता चुनाव में इनका साथ दे, धर्मशाला के बिकाऊ विधायक के बारे में जनता जानती है, उसे जनबल ही सबक सिखाएगा।

इसे भी पढ़ें:  शिमला नगर निगम चुनाव पर हाईकोर्ट ने 16 अगस्त तक लगाई रोक
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Comments are closed.