Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hrtc Luggage Policy: लगेज पॉलिसी विवाद में किरकिरी के बाद एचआरटीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण..!

Hrtc Luggage Policy: लगेज पॉलिसी विवाद में किरकिरी के बाद एचआरटीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण..!

HRTC Luggage Policy: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में लगेज पॉलिसी की (HRTC Luggage Policy) नोटिफिकेशन सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में खबरे प्रकाशित होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम और हिमाचल सरकार की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद HRTC प्रबंधन को देर रात स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। इसमें स्पष्ट किया गया कि घरेलू सामान पर किराया नहीं लिया जा रहा।

Hrtc Luggage Policy  controversy
Hrtc Luggage Policy controversy

हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि “हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) द्वारा जारी किए गए सामान नीति (HRTC Luggage Policy) के संशोधन पर कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया चैनलों ने भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की है। इन सूचनाओं के आधार पर ऐसा आभास हो रहा है कि एचआरटीसी ने सभी प्रकार के सामान पर किराया वसूलना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  Temple Money Controversy: हिमाचल में मंदिरों के पैसे को लेकर सीएम सुक्खू और पूर्व सीएम आमने-सामने..! सुक्खू बोले -खुद करें तो पुण्य, हम करें तो पाप

एचआरटीसी ने इस संदर्भ में स्पष्ट किया है कि व्यक्तिगत और घरेलू सामान के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रत्येक यात्री के साथ 30 किलोग्राम तक का सामान बिना किसी शुल्क के ले जाने की सुविधा पहले की तरह जारी है। संशोधन का मुख्य उद्देश्य वाणिज्यिक सामान, जैसे ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सूखे फल, कॉस्मेटिक आइटम, और दवाओं पर किराया दरों में कमी लाना है। पहले इन वस्तुओं पर ऊंची दरें लागू थीं, जो अब 75% तक कम हो गई हैं।

विवाद के बाद नई संसोधित दरों का विवरण

HRTC Luggage Policy: यात्री के साथ सामान की दरें:-

विभागपुरानी दरें (यात्री के साथ)संशोधित दरें (यात्री के साथ)
व्यक्तिगत और घरेलू सामान30 किलोग्राम तक: निःशुल्क30 किलोग्राम तक: निःशुल्क
वाणिज्यिक सामान40 किलोग्राम तक: आधा यात्री किराया0-5 किलोग्राम: 1/4 यात्री किराया
41-80 किलोग्राम: यात्री किराया6-20 किलोग्राम: आधा यात्री किराया
21-40 किलोग्राम: एक यात्री किराया
41-80 किलोग्राम: दो यात्री किराया
इसे भी पढ़ें:  Himachal Govt Employees: कर्मचारियों के वेतन संबंधी नियमों में हिमाचल सरकार ने किया बड़ा संशोधन

बिना यात्री के सामान की दरें

विभागपुरानी दरें (बिना यात्री)संशोधित दरें (बिना यात्री)
वाणिज्यिक सामान40 किलोग्राम तक: एक यात्री किराया0-5 किलोग्राम: 1/4 यात्री किराया
41-80 किलोग्राम: यात्री किराया6-20 किलोग्राम: आधा यात्री किराया
21-40 किलोग्राम: एक यात्री किराया
41-80 किलोग्राम: दो यात्री किराया

एचआरटीसी ने किराया बढ़ाने के विवाद पर यह स्पष्ट किया है कि यह संशोधन यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करने और वाणिज्यिक सामान के लिए किराया दरों को कम करने के लिए किया गया है। HRTC प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे वास्तविक जानकारी को ध्यान में रखें और भ्रमित करने वाली सूचनाओं से दूर रहें।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather Forecast: नए साल पर हिमाचल आने वाले में सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बर्फबारी का ऑरेंज ALERT जारी.!
Hrtc Luggage Policy  controversy
Hrtc Luggage Policy controversy
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateHimachal Pradesh Newshimachal pradesh news in hindi

Join WhatsApp

Join Now