साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

एसबीआई ने निकाली बंपर वैकेंसी, 641 पद, 7 जून से पहले करें आवेदन

HP Job Alert, SBI Clerk Recruitment एसबीआई ने निकाली बंपर वैकेंसी, 641 पद, 7 जून से पहले करें आवेदन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने बंपर वैकेंसी निकाली है. एसबीआई (SBI) नोटिफिकेशन 2022 जारी कर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। बैंक ने चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर (Channel Manager Facilitator), चैनल मैनेजर सुपरवाइजर (Channel Manager Supervisor) और सपोर्ट ऑफिसर (Support Officer) के कुल 641 पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों (retired bank staff) से आवेदन मांगे हैं.।

सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कम एप्लीकेशन की प्रक्रिया 18 मई 2022 से शुरू है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 7 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in/web/careers/current-openings पर क्लीक करें।

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

चैनल मैनेजर फैसिलिटेटरः 503 पद

चैनल मैनेजर सुपरवाइजरः 130 पद

सपोर्ट ऑफिसरः 8 पद

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

इन पदों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त अधिकारी, पूर्ववर्ती एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी और एसबीआई के पुरस्कार कर्मचारी प्रासंगिक वर्षों के कार्य अनुभव के साथ होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द ऐसे करें अप्लाई

आयु सीमा (Age limit)

एसबीआई भर्ती 2022 के माध्यम से एसबीआई सेवानिवृत्त बैंक स्टाफ जॉब्स 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 60 वर्ष का होना चाहिए. उम्मीदवार की उम्र 18 मई, 2022 को 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

सैलरी (Salary)

चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर पद पर उम्मीदवार को 36,000 रुपये प्रति माह मिलेगा. वहीं चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों को 41,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी.

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 18 मई 2022 से

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 7 जून 2022 तक

Join WhatsApp

Join Now