Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

12वीं के बाद क्या करें: करियर को लेकर संशय है? इन बेहतरीन विकल्पों से संवारें अपना भविष्य

Student Guidance: 12वीं कक्षा पास करना जीवन का सबसे अहम पड़ाव है। अगर आप भी भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, तो 'प्रजासत्ता' की यह विस्तृत रिपोर्ट आपको आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और अन्य उभरते क्षेत्रों के शानदार करियर विकल्पों के बारे में बताएगी।
12वीं के बाद क्या करें: करियर को लेकर संशय है? इन बेहतरीन विकल्पों से संवारें अपना भविष्य

Career Options after 12th:  जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद अधिकतर छात्र और अभिभावक एक ही सवाल से घिरे रहते हैं कि “अब आगे क्या करें?” भारत में अक्सर करियर का चुनाव करते समय छात्र दूसरों की देखा-देखी या पारिवारिक दबाव का शिकार हो जाते हैं। 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही है और अब केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनने तक ही रास्ते सीमित नहीं हैं।

आज सैकड़ों नए, रचनात्मक और हाई-पेइंग (High Paying) रोल्स सामने आ चुके हैं, जिनके बारे में जानकारी का अभाव रहता है। आइए, इस विशेष रिपोर्ट के जरिए विभिन्न स्ट्रीम्स के मुख्य विकल्पों से लेकर कुछ बेहद अलग और नए प्रोफेशन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आप एक सही और सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकें।

1. साइंस स्ट्रीम में अनंत संभावनाएं
वैसे तो आज के दौर में पहली कक्षा से ही आगामी भविष्य की  मजबूत नीव रखनी शुरू हो जाती हैं, लेकिन  दसवीं कक्षा के बाद सही विषय का चुनाव करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 11वीं में स्ट्रीम (Stream) का चुनाव आपके पूरे भविष्य की राह तय करता है। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या कोई और कोर्स को लेकर सही फैसला ले। साइंस के छात्रों के पास यह बड़ा फायदा है कि वे आर्ट्स या कॉमर्स के क्षेत्रों में भी जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य विकल्प कि बात करें तो:

PCM (मैथ्स) के छात्रों के लिए:
इंजीनियरिंग (B.Tech/BE) में कंप्यूटर साइंस, आईटी, मैकेनिकल और सिविल के अलावा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स और नैनोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों की भारी मांग है (JEE Main/Advanced)। इसके अलावा, बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइनिंग के लिए आर्किटेक्चर (B.Arch) एक शानदार विकल्प है।

इसे भी पढ़ें:  Central University of Himachal Pradesh Recruitment 2024: नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स और कैसे करें आवेदन..!

आसमान में उड़ने के शौकीन छात्र 12वीं के बाद पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से CPL (कमर्शियल पायलट लाइसेंस) प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, समुद्र के शौकीनों के लिए मर्चेंट नेवी (B.Sc Nautical Science या Marine Engineering) और देश सेवा के जज्बे वाले युवाओं के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के माध्यम से थल सेना, नौसेना और वायु सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर है।

PCB (बायोलॉजी) के छात्रों के लिए:
डॉक्टर बनने के लिए NEET UG क्रैक करना अनिवार्य है। इसके साथ ही अलाइड और पैरामेडिकल साइंसेज जैसे B.Sc नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्री और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (BMLT) की अस्पतालों में हमेशा मांग रहती है। इनके अतिरिक्त आयुष कोर्सेज (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी), बी.एससी एग्रीकल्चर और वेटेरिनरी (पशु चिकित्सक) में सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन मौके मौजूद हैं।

2. कॉमर्स स्ट्रीम है कॉर्पोरेट जगत का प्रवेश द्वार
फाइनेंस और व्यापार के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए ये विकल्प प्रमुख हैं:

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) देश के सबसे प्रतिष्ठित और हाई-सैलरी वाले प्रोफेशन हैं, जिनमें 12वीं के बाद फाउंडेशन कोर्स के जरिए प्रवेश मिलता है। कॉर्पोरेट दुनिया, एचआर, फाइनेंस या मार्केटिंग में जाने के लिए BBA एक बेहतरीन शुरुआत है।

कई प्रतिष्ठित संस्थान अब 12वीं के बाद 5 साल का इंटीग्रेटेड एमबीए प्रोग्राम (IPMAT) भी पेश करते हैं। इसके अलावा, बैंकिंग और इंश्योरेंस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए B.Com के बाद IBPS, SBI और RBI की परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है। गणित और सांख्यिकी में रुचि रखने वाले छात्र एक्चुरियल साइंस चुन सकते हैं, जहां जोखिम आकलन के लिए विशेषज्ञों की भारी मांग है।

इसे भी पढ़ें:  MPPEB स्टाफ नर्स के 4792 पदों पर निकली बंपर भर्तियां

3. आर्ट्स और ह्यूमनिटीज: रचनात्मकता और सिविल सेवा
आर्ट्स अब कोई साधारण स्ट्रीम नहीं रहा, यहां सफलता के नए द्वार खुल रहे हैं:

लॉ (CLAT परीक्षा के माध्यम से) करके छात्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज से BA-LLB या BBA-LLB कर सकते हैं। सिविल सर्विसेज (UPSC/PCS) की तैयारी के लिए आर्ट्स के विषय एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं। जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (B.J.M.C) के जरिए आप टीवी एंकर, रिपोर्टर, रेडियो जॉकी या पब्लिक रिलेशन ऑफिसर बन सकते हैं।

इसके अलावा, फाइन आर्ट्स में रुचि रखने वाले छात्र पेंटिंग और डिजिटल इलस्ट्रेशन में जा सकते हैं। साथ ही, विदेशी भाषाओं (फ्रेंच, जर्मन, जापानी, स्पैनिश) में डिग्री लेकर आप एम्बेसी या मल्टीनेशनल कंपनियों में दुभाषिए के रूप में भारी पैकेज पा सकते हैं।

4. डिजाइनिंग और क्रिएटिव फील्ड्स
ये क्षेत्र सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए खुले हैं:

फैशन और डिजाइनिंग के लिए NIFT और NID जैसे संस्थानों में प्रवेश परीक्षा होती है। हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट के माध्यम से 5-स्टार होटल्स, क्रूज़ शिप्स और एयरलाइंस में दुनिया भर में जॉब्स उपलब्ध हैं। इवेंट मैनेजमेंट का क्षेत्र भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें आप अपना खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं। खेलों के शौकीन युवाओं के लिए स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed) एक अच्छा करियर विकल्प है।

5. भविष्य के उभरते करियर
आज के समय में डिग्री के साथ ‘स्किल्स’ का महत्व बढ़ा है:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस वर्तमान के सबसे हॉट फील्ड हैं। डिजिटल मार्केटिंग और SEO एक्सपर्ट्स की हर छोटी-बड़ी कंपनी को जरूरत है। साइबर अपराध बढ़ने के कारण एथिकल हैकिंग और साइबर सिक्योरिटी में करियर के द्वार खुले हैं। साथ ही, गेम डिजाइनिंग, एनीमेशन और VFX उद्योग में रचनात्मक युवाओं के लिए भारी अवसर हैं। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में डेवलपर्स दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वालों में से हैं।

इसे भी पढ़ें:  Baddi-Nalagarh Job Alert: बद्दी और नालागढ़ में 143 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, 26 और 27 फरवरी को सुनहरा मौका

6. सीधे सरकारी नौकरी के अवसर
जो छात्र जल्दी नौकरी चाहते हैं, वे 12वीं के तुरंत बाद इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं:

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से CHSL और MTS पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। रेलवे में क्लर्क, टिकट कलेक्टर और लोको पायलट जैसे पदों के लिए भर्तियां निकलती हैं। इसके अलावा, राज्य पुलिस में कॉन्स्टेबल और भारतीय सेना में सिपाही (अग्निवीर) के तौर पर भर्ती होने का मौका मिलता है। इन नौकरियों के साथ छात्र पत्राचार (Distance learning) से ग्रेजुएशन जारी रख सकते हैं।

करियर चुनने के 5 ‘गोल्डन रूल्स’
SWOT एनालिसिस: अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें। अगर गणित में कमजोर हैं, तो जबरदस्ती इंजीनियरिंग में न जाएं।

काउंसलिंग: उलझन होने पर प्रोफेशनल करियर काउंसलर से मिलें या एप्टीट्यूड टेस्ट दें।

CUET की तैयारी: सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए अब CUET स्कोर जरूरी है, बोर्ड के साथ इसकी तैयारी भी करें।

स्किल्स पर ध्यान: डिग्री के साथ कम्युनिकेशन और कंप्यूटर स्किल्स विकसित करें और इंटर्नशिप जरूर करें।

प्लान B: भविष्य के लिए हमेशा एक बैकअप योजना तैयार रखें ताकि मानसिक दबाव कम रहे।

12वीं कक्षा सपनों की दुनिया में आपकी पहली उड़ान है। किसी भी कोर्स को चुनने से पहले उस क्षेत्र के विशेषज्ञों से बात करें और इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर रिसर्च करें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Admission alert India Career after 12th guide Future Careers Higher education options India.Higher Education Skill Development Student Guidance. Trending career choices in India

Join WhatsApp

Join Now