साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Government Jobs: दिल्ली पुलिस में 13 हजार पदों पर भर्ती के लिए करें तैयारी

government jobs in delhi police
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

जॉब अलर्ट |
Delhi Police Vacancy 2023-24: सरकारी नौकरी (Government Jobs)  का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली पुलिस में13 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भर्ती को मंजूरी दे दी है।

जूनियर रैंक के 13013 पदों को अगले साल 2024 तक भरा जाएगा। वहीं इस साल दिसंबर तक 3521 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। भर्ती करने के निर्देश जारी हो गए हैं। जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस की भर्तियां SSC करता है। नोटिफिकेशन देखने के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर नजर बनाए रखें।

(Government Jobs) 2024 तक इन पदों पर होंगी भर्तियां
लिखित परीक्षा, PE-MT और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर भर्ती होगी। सिपाही, हेड कांस्टेबल, चालक भर्ती किए जाएंगे। दिसंबर 2023 तक 835 हेड कांस्टेबल भर्ती होंगे। इनमें भी 559 पद पुरुष वर्ग के और 276 महिला वर्ग के पद खाली हैं। पुरुषों के लिए ड्राइवर बनने का मौका भी है। करीब 1411 पद खाली हैं। इनके अलावा फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, MT हेल्पर, MT स्टोरमैन, रेडियो टेक्निशियन और वर्कशॉप सहायक भर्ती होंगे। 840 मल्टी-टास्किंग स्टाफर्स की भी नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ट्रेड और स्किल टेस्ट देना जरूरी होगा।

इसे भी पढ़ें:  SSC CGL 2023: एसएससी सीजीएल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 7,500 पदों पर होंगी भर्तियां, जानें पूरी प्रोसेस

महिलाओं के लिए (Government Jobs) का सुनहरा मौका
बता दें कि दिल्ली पुलिस में आने वाले कुछ महीनों में जितने भी पद भरे जाएंगे, उनमें पुरुषों और महिलाओं के पद बराबर संख्या में भरे जाएंगे। ऐसे में महिलाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।

वहीं दिल्ली पुलिस में 2024 तक जितने बड़े पैमाने पर भर्ती करने की तैयारी चल रही है, वह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी। इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर भर्ती कॉमनवेलथ गेम्स के दौरान की गई थी। उस वक्त भी फील्ड ड्यूटी स्टाफ के अलावा ऑफिस वर्कर्स भर्ती किए गए थे, लेकिन अब भर्ती पुलिस विभाग में होने जा रही है।

(Government Jobs)

Crypto Currency Fraud: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

ICC World Cup 2023:  5 मैच….. 5 जीत…. भारतीय ड्रेसिंग रूम में सर्वश्रेष्ठ फील्डर 5 बेस्ट फील्डर गोल्ड मेडल

जानिए! शमी ने क्यों कहा- हमने न्यूजीलैंड को हरा दिया, तो जीत का क्रेडिट ओस को दिया जा रहा, भारत हार जाता तो लोग आलोचना करते

Join WhatsApp

Join Now