हिमाचल पुलिस प्रमुख संजय कुंडु ने इंदौरा के सीमांत क्षेत्रों का किया दौरा

बलजीत। इंदौरा
मंगलवार को हिमाचल पुलिस प्रमुख संजय कुंडु ने इंदौरा उपमंडल के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया व सुरक्षा व्यवस्था जाँची। इस दौरान सैरिमोनियल गार्द ने पुलिस थाना इंदौरा पहुँचने पर प्रदेश पुलिस प्रमुख को सलामी दी। उसके बाद पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी सुरेंद्र धीमान के नेतृत्व में थाना इंदौरा में तैनात पुलिस जवानों ने सलामी व परिचय दिया।

इस अवसर पर थाना इंदौरा के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था को चाक – चौबंद करने के लिए ड्रोन कैम सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का भी मुख्यातिथि ने अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त कोविड संक्रमण से बचाव हेतु स्मोक मशीन व अन्य एहतियाती सामान का भी मुख्यातिथि ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने आते ही उन्होंने इंदौरा थाना में पुलिस कल्याण योजना व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात की। उन्होंने थाना में दर्ज मामलों व उन्हें कोर्ट में पेश करने की स्थिति बारे रिपोर्ट ली। इसके उपरांत डी.जी.पी. संजय कुंडु, उनके साथ आए डी.आई.जी. उत्तरी क्षेत्र सुमेधा द्विवेदी, एस.पी. विमुक्त रंजन ने अशोका ट्री का पौधा रोपण किया।

मंगल वार को अवैध खनन की ग्राउण्ड रिपोर्ट व मण्ड क्षेत्र में माइनिंग एसेसमेंट करने के उद्देश्य से इंदौरा पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने माइनिंग माफिया पर नकेल कसने हेतु जो निर्णय लिया है, उसी सिलसिले में ऊना के क्षेत्र व जिला कांगड़ा के माइनिंग प्रोन मंड क्षेत्र में अवैध खनन की वस्तुस्थिति जानने के लिए मंड क्षेत्र का दौरा करेंगे। भविष्य में अवैध खनन पर लगाम कसने हेतु पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में भी आपराधिक षडयंत्र की धारा लगाकर मामले दर्ज किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आने वाले समय में चुनाव आने वाले हैं, जैसे जैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ेंगी, अंतर्राजीय अपराध भी बढ़ेगा और जिला कांगड़ा, ऊना व चम्बा के बॉर्डरिंग एरिया की संवेदनशीलता बढ़ेगी। इसके लिए सीमांत पुलिस थानों को सतर्कता बरतने व उन्हें और अधिक सबल किया जाएगा।

क्षेत्र में नशा माफिया के मकड़जाल को तोड़ने बारे पुलिस की रणनीति के सवाल पर कहा कि जिला पुलिस ने नारकोटिक्स में क्वांटिटी के साथ साथ क्वालिटी केस दर्ज किए गए हैं, इसमें नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को फ्रीज़ किया जा रहा है। अब पुलिस इससे भी अधिक तह तक जाएगी और ई.डी. के माध्यम से नशा तस्करों पर अब तक दर्ज हुए मामलों, उनके आय के स्त्रोतों, अवैध कमाई व नशा तस्करी की कमाई को कहाँ – कहाँ लॉंडर किया गया इसकी जाँच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जाँच के अनुसार कई नशा तस्करों ने नशे की काली कमाई से बड़े – बड़े होटल व आलीशान घर बना रखे हैं, प्रवर्तन निदेशालय ( ई.डी. ) जाँच से उनकी तमाम संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस ने नशा माफिया की 8 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज़ किया है, लेकिन अब पुलिस एक कदम और आगे जाएगी और इनके द्वारा अब तक की गई कमाई व कमाई को कहाँ कहाँ लगाया, इसकी भी जाँच कर सब कुछ जब्त किया जाएगा।

प्रदेश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए ड्रोन हमलों से एक नयी चुनौती पुलिस के सामने है, जिसके लिए डी.आई.जी. सुरक्षा एवं सतर्कता संतोष पटियाला के नेतृत्व में बोर्ड ऑफ ऑफिसर्ज जाँच कर एहतियाति कदम उठाए जाएंगे व प्रदेश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा में जरुरी कदम उठाए जाएंगे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित छोटा भंगाल क्षेत्र पश्चिमी हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में से...

Kangra News: पठानिया का भाजपा पर तंज – एक धड़ा दूसरे धड़े को समाप्त करने में जुटा

अनिल शर्मा | कांगड़ा Kangra News: योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि कांग्रेस सरकार वर्गों के कल्याण के...

Kangra : अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

कांगड़ा Kangra News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री...

Kangra News: छोटी उम्र में बड़े कद के नेता बन गये हैं छोटे बाली, पहले ही  चुनाव हासिल की थी रिकॉर्ड तोड़ जीत 

कांगड़ा | Kangra News: अपने पहले ही चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद, छोटे बाली यानि रघुवीर सिंह बाली, छोटी उम्र और बड़े...

धर्मशाला के दिनेश शर्मा को कांग्रेस ने आईटी कॉर्डिनेटर किया नियुक्त

धर्मशाला। कांग्रेस पार्टी ने धर्मशाला से संबंध रखने वाले दिनेश शर्मा को कांगड़ा लोकसभा चुनाव ,और धर्मशाला उपचुनाव के लिए आईटी कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।...

नगरोटा से मेरे प्यार को कमज़ोरी ना समझें जयराम :- RS Bali

कांगड़ा | पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री रैंक एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ( RS...

Palampur Crime News: नंबर ब्लॉक करने पर भड़का था सनकी युवक, तैश में आकर युवती को किया लहूलुहान

पालमपुर | Palampur Crime News: नंबर ब्लॉक करने पर भड़का था सनकी युवक, तैश में आकर युवती को किया लहूलुहानपालमपुर बस स्टैंड पर सनकी युवक...

Kangra News: सनसनीखेज वारदात ! पालमपुर में दिनदहाड़े छात्रा पर दराट से जानलेवा हमला

कांगड़ा | Kangra News: जिला कांगड़ा के पालमपुर में न्यू बस स्टैंड पर एक लड़की पर दराट से जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने...

Kangra News: तेज तुफान की वजह से आंगन में खेल रही 3 साल की बच्ची के सिर पर ईंट गिरने से मासूम की मौत

कांगड़ा | Kangra News: कांगड़ा जिले की गंगोट पंचायत के गांव मोइन में एक दुखद घटना घटी है। यहां तूफान चलने की वजह से शाम...