साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

AAP Himachal: कांगड़ा में AAP का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन, ऋतुराज गोविंद झा ने बिक्रम मजीठिया मामले पर साधा निशाना

AAP Himachal: कांगड़ा में AAP का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन, ऋतुराज गोविंद झा ने बिक्रम मजीठिया मामले पर साधा निशाना
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा | फतेहपुर
AAP Himachal Meeting: आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा के रैहन में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने की।

कार्यक्रम में सह-प्रभारी विजय फुलारा, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह, अंबेडकर विंग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील बहल, प्रदेश महासचिव मंढोत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, कांगड़ा-चंबा लोकसभा प्रभारी बलदेव राज चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सुषमा शर्मा, जिला मंडी महिला मोर्चा अध्यक्ष बिमला चौहान, इंदौरा विधानसभा से भूप सिंह ठाकुर, और महेंद्र लाल दुर्गेश कटोच विशेष रूप से उपस्थित रहे।

केंद्रीय टीम के 15 सदस्यों ने भी हिस्सा लिया, जो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इस संवाद सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना, और प्रदेश में पार्टी की पैठ को और गहरा करने के लिए रणनीति तैयार करना था।

सम्मेलन की शुरुआत में जिला कांगड़ा में हाल ही में आई त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिले की चारों विधानसभाओं से आए कार्यकर्ताओं ने विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए, जिन पर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से विचार किया।

प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के हर वर्ग की आवाज बनेगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र रचकर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, और सत्येंद्र जैन को फंसाने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें:  Kangra: मीडिया के जगाने पर कुमकर्ण की नींद से जागा वन विभाग, बिना नम्बर की टवेरा कार से खैर के मोछे बरामद..!

इस कठिन दौर में हिमाचल के चुनाव में पार्टी को नुकसान हुआ, लेकिन अब पार्टी जनता को बेहतर शासन और अच्छी राजनीति देने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल की जनता को मजबूत आर्थिक नीति और बेहतर शासन देगी। सम्मेलन में प्रसिद्ध साहित्यकार और विचारक पंकज दर्शी को भी आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल की जनता भाजपा और कांग्रेस से थक चुकी है और किसी नए विकल्प की तलाश में है, तो आम आदमी पार्टी बेहतर शासन और राजनीति का विकल्प बन सकती है।

उन्होंने पार्टी को हर तरह का सहयोग देने का वादा किया।सम्मेलन के समापन पर दिल्ली के पूर्व विधायक और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हिमाचल प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा कि यह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश में पार्टी की उपस्थिति को और मजबूत करेगा। नूरपुर संगठनात्मक जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  मतगणना में लापरवाही से खफा स्थाना से जिला परिषद उम्मीदवार रमेश कालिया ब्लॉक कार्यालय फतेहपुर में देंगे धरना

AAP Himachal Meeting: बिक्रम मजीठिया मामले पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने पंजाब के बिक्रम मजीठिया मामले में शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में जल्द ही कई “बड़ी मछलियाँ” सामने आएँगी। चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा, “कोई यह न समझे कि बड़े ओहदों या अफसरों से संबंधों के कारण उसे बख्शा जाएगा। पंजाब में आप की सरकार बख्शने वाली नहीं है।” मजीठिया की गिरफ्तारी की आलोचना करने वाले विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “हमें दुख है कि आलोचना करने वाले भी इस गैंग का हिस्सा हैं। हमारी कार्रवाई ने इनके गैंग को बेनकाब कर दिया है।”

Join WhatsApp

Join Now