Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फॉलोअप! नूरपुर ड्रग मामला: ज्वैलर्स शॉप से 56.25 लाख की ड्रग मनी पकड़ी

फॉलोअप! नूरपुर ड्रग मामला ज्वैलर्स शॉप से 56.25 लाख की ड्रग मनी पकड़ी

कांगड़ा।
कांगड़ा जिला के जसूर में बीते दिनों पकड़े गए 1 किलो 100 ग्राम चिट्टे के मामले में पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 56.25 लाख की ड्रग मनी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। डीजीपी संजय कुंडू ने बड़ी कार्रवाई करने के लिए नूरपुर के एसपी अशोक रतन की पीठ थपथपाई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस ने पंजाब के पठानकोट में गौरव ज्वैलर्स शॉप में छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने 56.25 लाख की ड्रग मनी पकड़ी है। यह पैसा आरोपी रोहित ने ज्वैलर्स के पास सोने के आभूषण तैयार करने के लिए जमा करवाया था।

पुलिस को जांच से पता चला है कि आरोपी गुरदासपुर का रोहित और कांगड़ा का विशाल कांगड़ा जिले में ड्रग बेचता है। रोहित बड़ा स्मगलर है। दोनो आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (25) निवासी नानक रोड गुरदासपुर, पंजाब और विशाल कुमार, (29) निवासी डमटाल, भद्रोया कांगड़ा के रूप में हुई थी।

गौरतलब है कि राज्य पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने 31 जनवरी को जसूर में नाका लगाया था। नाके के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम चिट्टा बरामद किया, साथ ही 100 नशीली गोलियां और 13,20,330 रुपए कैश भी बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नशीले पदार्थों की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now