Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पुलिस ने 8 महीने बाद सुलझाया दिव्यांग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी का DNA नमूना भ्रूण से मैच होने पर हुआ खुलासा

Published on: 2 November 2023
Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News

धर्मशाला |
Kangra News:
धर्मशाला में दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म के मामले को पुलिस ने साढ़े आठ माह बाद सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित जगत प्रकाश निवासी धर्मशाला को गिरफ्तार किया जिसने अपना गुनाह कबूला। बता दे कि पुलिस टीम आरोपित तक फॉरेंसिक लैब की सहायता व डीएनए टेस्ट के माध्यम से पहुंची। न्यायालय ने उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2023 को पीडिता ने पेट दर्द की शिकायत की तो परिजनो ने उसे धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया और टेस्ट करवाने को कहा। 14 फरवरी को रिपोर्ट मिली और पता चला कि बेटी करीब चार माह की गर्भवती है। 15 फरवरी को डॉक्टर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया।

पीड़िता 100 प्रतिशत दिव्यांग है। इसलिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में उसका गर्भपात करवाया और जांच के लिए डीएनए संरक्षित किया गया। पीड़िता पटवारी व जीजा का नाम लेती थी। इसलिए पुलिस ने दोनों का डीएनए टेस्ट करवाया, जो भ्रूण के साथ मैच नहीं हुआ। मामले में और जानकारी जुटाने के लिए क्षेत्र में कई टीमें तैनात की गई थीं।

डीएनए विश्लेषण के लिए पीड़ित परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों सहित 36 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।इन्हें छह माह में रिजनल फारेंसिक साइंस लैब धर्मशाला भेजा गया था। आरोपित का डीएनए नमूना भ्रूण से मैच हो गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित जगत प्रकाश निवासी धर्मशाला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस मामले में एसपी शालिनी अग्निहोत्री, वरिष्ठ अधिकारी आरपी जसवाल व डीएसपी निशा ने लगातार क्षेत्र का दौरा किया और जानकारी एकत्रित की।

Kangra News: सौतेली बेटी से दुष्कर्म, दोषी पिता को 20 साल की कठोर कैद

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now