साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Cloud Burst in Spiti: स्पीति में बादल फटने से तबाही, एक की मौत, वाहन दबा

cloud burst in Himachal Pradesh, Cloud Burst in Spiti:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Cloud Burst in Spiti: स्पीति उपमंडल के पिन वेली में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुए भीषण बादल फटने से क्षेत्र में तबाही मच गई है। इस प्राकृतिक आपदा में एक महिला की मौत हो गई है और एक वाहन मलबे में दब गया है।

मृतक महिला की पहचान यशे डोलमा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सगनम गांव में बादल फटने से आई बाढ़ के पानी ने बस स्टैंड में खड़े एक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और यशे डोलमा इस घटना में फंस गईं

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसडीएम काज़ा के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा गया। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया गया और महिला के शव को बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  Top Incredible Places In Lahaul Spiti Valley: लाहौल स्पीती घाटी के सबसे ज्यादा अधिक देखे जाने वाले पर्यटक स्थल

Join WhatsApp

Join Now