Prajasatta Side Scroll Menu

State Level Pori Fair: त्रिलोकनाथ में 16 से 18 अगस्त तक मनाया जाएगा राज्यस्तरीय पोरी मेला

State Level Pori Fair: त्रिलोकनाथ में 16 से 18 अगस्त तक मनाया जाएगा राज्यस्तरीय पोरी मेला

केलांग |
State Level Pori Fair:  जनजातीय जिला लाहौल स्पीति का राज्यस्तरीय पोरी मेला 16 से 18 अगस्त तक त्रिलोकनाथ में मनाया जाएगा। तीन दिवसीय पोरी मेले (State Level Pori Fair)  के सफल आयोजन व आवश्यक प्रबंधों को लेकर एसडीएम एवं अध्यक्ष राज्यस्तरीय पोरी मेला समिति केशव राम की अध्यक्षता में आज उदयपुर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उदयपुर उपमंडल के समस्त कार्यालयों के अधिकारी, संबंधित पंचायतों के प्रधान व उप प्रधान एवं कारदार श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर मौजूद रहे l

State Level Pori Fair में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियाँ 

एसडीएम केशव राम ने बताया कि तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पोरी मेले (State Level Pori Fair)का आगाज शोभा यात्रा से होगा। मेले के दौरान कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित कारवाई जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  Vibrant Village Program के तहत 14 प्रोजेक्ट को केंद्र से मिली मंजूरी

एसडीएम केशव राम ने बताया कि इसके अतिरिक्त बेबी शो, हिमालयन क्वीन व हिमालयन प्रिन्सेस प्रतियोगिता, डॉगशो, वॉली वाल, कबड्डी, टेबल टेनिस व बेडमिंटन, मेराथन दौड़ (पुरुष, महिला एवं 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए) राज्यस्तरीय पोरी मेले के मुख्य आकर्षण रहेंगे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kinnaur & Lahaul Spiti Kinnaur latest update Kinnaur news today Lahaul Spiti news Lahaul Spiti update Spiti Valley news tribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now