साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये सुन्दर लुक्स

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर दिखना सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये लुक्स
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का पर्व आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन सभी महिलाएं सुंदर तरह से सजती-संवरती हैं। किसी भी सुहागिन महिला के लिए सोलह श्रृंगार करना बहुत जरूरी माना जाता है और इसे सौभाग्य का प्रतीक भी कहा जाता है। यदि आप हरियाली तीज के दिन सोलह श्रृंगार करती हैं तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

सोलह श्रृंगार का एक पारंपरिक महत्व यह है कि इससे समृद्धि, खुशी और विवाहित जीवन की सामंजस्य बना रहता है। ऐसा माना जाता है कि सोलह श्रृंगार की इस प्रक्रिया से को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद बना रहता है। सोलह श्रृंगार करने से महिलाओं को सौहार्दपूर्ण और समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए देवी पार्वती का आशीर्वाद मिलता है।

ऐसे में अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि आप इस बार किस तरह से तैयार हों तो आइए जानते हैं ऐसे लुक्स के बारे में, जिन्हें आप तीज के दिन अपना सकती हैं और सबसे खूबसूरत दिखती है। यदि आप इस तीज पर सबसे आकर्षक और अनोखा अंदाज चाहती हैं, तो आइए जानते हैं अनुपमा के कुछ फैशन ट्रेंड्स के बारे में, जो आपकी तीज को और भी खास बना देंगे।

इसे भी पढ़ें:  Tips For Healthy Hair: प्राकृतिक तरीके से बालों को काला करने के लिए नींबू का उपयोग

Hariyali Teej 2025 Trending Looks

दुल्हन लुक

कई लोगों को दुल्हन की तरह सजने-संवरने का शौक होता है। यदि आप भी ऐसी हैं, तो दुल्हन लुक आपके लिए है। इस लुक में साड़ी-लहंगा पहनना है, जिसके साथ चूड़ियां, कड़े और कमरबंद शामिल हैं। आप इस लुक को आसानी से अपना सकती हैं। और सबसे आकर्षक दिख सकते हैं।

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर दिखना सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये लुक्स

महाराष्ट्रीयन लुक

महाराष्ट्रीयन लुक भी बेहद खास है। इसमें बनारसी साड़ी पहन सकते है, जिसे नथ और बिंदी के साथ महाराष्ट्रीयन अंदाज दिया गया है। यह लुक आपको पारंपरिक और सुंदर बनाएगा।

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर दिखना सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये लुक्स

बांधनी साड़ी लुक

अगर आप सादगी पसंद करती हैं, तो बांधनी साड़ी लुक चुन सकती हैं। इस लुक में बांधनी साड़ी के साथ साधारण मंगलसूत्र और कड़े पहने हैं, जो लुक को और निखारते हैं।

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर दिखना सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये सुन्दर लुक्स

तीज लुक

यह लुक तीज के लिए एकदम सही है। हरी साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनी हैं और बालों में लाल गुलाब का टच देकर लुक को और आकर्षक बनाया है।

इसे भी पढ़ें:  Reverse Hair Washing शहनाज़ हुसैन के अनुसार बालों के लिए एक बेहतरीन तकनीक..!

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर दिखना सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये सुन्दर लुक्स

साड़ी लुक

यह लुक आपकी तीज को रंगीन बना देगा। पिंक साड़ी के साथ हरा नेकलेस और खूबसूरत हेयरस्टाइल अपनाया है। कुंदन का कड़ा इस लुक को और भी शानदार बनाता है।

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर दिखना सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये सुन्दर लुक्स

हरियाली तीज सावन के महीने में मनाया जाने वाला एक ऐसा पर्व है जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं और शिव-पार्वती का पूजन करती हैं। मुख्य रूप से यह पर्व सुहागिन स्त्रियों के लिए होता है, लेकिन कुंवारी लड़कियां भी इस दी अच्छे पति की चाह में व्रत रखती हैं और माता पार्वती का पूजन करती हैं।

Join WhatsApp

Join Now