साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

प्रदेश कर्मचारी व श्रमिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा का मंडी में स्वागत

प्रदेश कर्मचारी व श्रमिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा का मंडी में स्वागत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी व श्रमिक कल्याण बोर्ड में घनश्याम शर्मा को उपाध्यक्ष बनाने पर मंडी में उनके सम्मान में स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई मंडी द्वारा शर्मा को पुनः उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आयोजित किया गया। इस मौके पर नव मनोनीत उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि वे कर्मचारी मुद्दे पर सरकार से भरपूर वकालत करेंगे और सरकार को सहयोग भी करेंगे।

जिला अध्यक्ष चमन ठाकुर और महामंत्री लाल सिंह ठाकुर की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य महामंत्री राजेश शर्मा द्वारा भी शिरकत की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में उपस्थित वर्तमान व पूर्व कर्मचारी नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के कल्याण हेतु लिए गए अनेक निर्णयों की सराहना की और भविष्य के लिए भी अपेक्षा की कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के पक्ष में और भी तेजी से कार्य करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: सराची-मंडी रोड पर HRTC बस पर अचानक गिरा विशाल कैल का पेड़, आगे का शीशा चूर-चूर

इस मौके पर पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रधान गोपाल वर्मा पेंशनर एसोसिएशन के जिला प्रधान हरीश शर्मा और पूर्व कर्मचारी नेता एनआर ठाकुर भी उपस्थित थे। इनके अलावा राजस्व कानूनगो पटवार संघ के जिला प्रधान दीनानाथ शर्मा स्टेट असिस्टेंट लाइब्रेरीयन्ज़ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह गुलेरिया अनुबंध नियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री अनिल सेन नर्सिंग एसोसिएशन की राज्य प्रधान अरुण लूथरा आदि भी उपस्थित रहे। इस मौके पर राजस्व विभाग की तबादला निति वेतन विसंगतियों पुरानी पैंशन आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।

Join WhatsApp

Join Now