साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Mandi: HRTC बस चालक की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत, अज्ञात तेज रफ़्तार वाहन ने मारी थी टक्कर

Mandi: HRTC बस चालक की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत,
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

विजय शर्मा | सुंदरनगर
Mandi News: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) सुंदरनगर डिपो की दिल्ली-मंडी रूट की बस के चालक की चंडीगढ़ में एक दुखद सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में हुई। मृतक चालक, 50 वर्षीय बेली राम, मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के बनौण गाँव के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, बेली राम ने यात्रियों से भरी बस को चंडीगढ़ बस स्टैंड पर पार्क किया और सड़क पार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेली राम की मौके पर ही मौत हो गई। बस के परिचालक और आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद खबर से बेली राम के परिवार और HRTC सुंदरनगर डिपो के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और कर्मचारी तुरंत चंडीगढ़ रवाना हुए। चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Mandi: मौसम की चुनौतियों के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटा विद्युत बोर्ड

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। HRTC सुंदरनगर डिपो ने सहायता के लिए एक अतिरिक्त चालक और परिचालक को चंडीगढ़ भेजा है, जो बस को वापस सुंदरनगर लाएँगे। इसकी पुष्टि अड्डा इंचार्ज कश्मीर लाल ने की है

Join WhatsApp

Join Now