Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Weather Forecast: इस हप्ते इन राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, क्या भारत में समय से पहले दस्तक दे रहा मानसून?

Published on: 19 May 2025
Weather forecast Monsoon, Heavy Rain Alert

Weather Forecast in India: भारत में मानसून (Monsoon) की आधिकारिक शुरुआत से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। जिसके चलते अगले एक सप्ताह तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले सप्ताह भर देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वोत्तर, दक्षिण, मध्य, पश्चिम और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मौसम का यह बदला मिजाज देखने को मिलेगा।

Weather Forecast: दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित इन राज्यों में आंधी-बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में सप्ताह भर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके साथ लगते इलाकों में पंजाब हरियाणा और हिमाचल के इलाकों में 19 से 25 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। इससे तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वायु गुणवत्ता भी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है, हालांकि धूल भरी आंधी से AQI में थोड़ी गिरावट आई है।

इसके अलावा केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक के सभी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश का अनुमान है। कर्नाटक के तटीय इलाकों में 20 मई को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अगले हफ्ते भारी बारिश की चेतावनी दी है। असम-मेघालय में तेज हवाएं और गरज-चमक होगी, जबकि अरुणाचल-त्रिपुरा में अच्छी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल में गर्मी के बाद बारिश से राहत मिली है और 1-2 जून तक मानसून पहुंच सकता है।

महाराष्ट्र में 19-25 मई तक कोंकण और मध्य क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है। मुंबई में मानसून जल्द दस्तक दे सकता है। बेंगलुरु में 18 मई को 40 मिमी बारिश से जलभराव हुआ, और 22 मई तक येलो अलर्ट है। पूर्वोत्तर में बाढ़-भूस्खलन का खतरा है, दक्षिण में जलभराव की समस्या। मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा है।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaIMD Latest Weather Updatelatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines todayWeather ForecastWeather Updates

Join WhatsApp

Join Now