Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: सुंदरनगर के जरल गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान, 11 भेड़-बकरियां जिंदा जलीं

Published on: 16 June 2024
Mandi News: सुंदरनगर के जरल गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान, 11 भेड़-बकरियां जिंदा जलीं

सुंदरनगर |
Mandi News: सुंदरनगर उपमंडल के जरल गांव में एक दुखद घटना घटी जब एक दो मंजिला स्लेटपोश मकान आग में जलकर राख हो गया। इस घटना में घर के अंदर मौजूद दो बच्चों और एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन निचली मंजिल में बंधी 11 भेड़-बकरियां जिंदा जल गईं।

यह घटना रविवार सुबह की है, जब निहरी तहसील के जरल गांव में डाबर राम पुत्र आदम राम के परिवारिक सदस्य खेतों में काम पर गए हुए थे। पीछे से उनके घर में अचानक आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जब आग देखी तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घर के अंदर मौजूद दो बच्चों और एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

हालांकि, निचली मंजिल में बंधी 11 भेड़-बकरियों को नहीं बचाया जा सका। ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक मकान और गोशाला जलकर राख हो चुके थे। इस आगजनी की घटना में प्रभावित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi News UpdateMandi samacharToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now