Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj ka Mausam: दिल्ली से बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए पहाड़ों का कैसा है हाल

Weather Update Aaj Ka Mausam Mousam Update Mousam Update Aaj ka Mausam. IMD Weather Update Weather Forecast India Weather Forecast : Monsoon Update: देश में मॉनसून की दस्तक से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी..!

Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून अपनी पूरी ताकत के साथ सक्रिय है। राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। इसी तरह, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के दस जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। आइए, आज देशभर में मौसम का हाल जानते हैं।

राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

दिल्ली के मौसम में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, आनंद विहार समेत उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा न्यायालय

उत्तर प्रदेश और बिहार में बिगड़ेगा मौसम हाल

उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 50 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर में तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि लखनऊ, फतेहपुर, कन्नौज, हमीरपुर, बदायूं, मेरठ, हापुड़, मोरादाबाद, बरेली, बिजनौर, अलीगढ़, बुलंदशहर और रामपुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  India-Pakistan Tension: कोलकाता पर नजर डाली तो कितने टुकड़े होंगे, भगवान ही जानता है', राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को 1971 की याद दिलाई

वहीं बिहार में भी मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में अत्यधिक बारिश की उम्मीद है, जबकि पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नवादा, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बांका और कैमूर में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

Aaj ka Mausam: कैसा रहेगा पहाड़ों पर आज मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर आज से अगले कई दिन तक मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है।  पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल के ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में अत्यधिक बारिश की संभावना है, जबकि सिरमौर, शिमला, कुल्लू, मंडी और सोलन में भी तेज़ बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर हिली धरती, कई स्थानों पर महसूस किए गए भूकंप के झटके

इसके अलावा उत्तराखंड के अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी भारी बारिश का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Aaj Ka MausamAaj Ki Khabrenbreaking news todayHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHimachal Weather AlertHP News TodayIMD Weather ForecastIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news India

Join WhatsApp

Join Now