साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

CAA Notification: देशभर में लागू हुआ CAA, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

CAA Rules, CAA Notification
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
CAA Notification:
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) देशभर में लागू हो गया है। मोदी सरकार ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। सीएए को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जा सकता है। अब इसका रास्ता लगभग साफ हो गया है। इसे साथ ही आज से ही देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए लागू हो गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम है। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।


केंद्र सरकार ने CAA से संबंधित एक वेब पोर्टल भी तैयार कर लिया है, जिसे नोटिफिकेशन के बाद लॉन्च किया जाएगा। CAA के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है।

इसे भी पढ़ें:  India Pakistan Conflict: भारत ने पाकिस्तान के हमले को किया नाकाम, दिया करारा जवाब..!

इसके लिए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए विस्थापित अल्पसंख्यकों को कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी। तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले वहां के अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इससे पहले नागरिकता कानून में 2019 में संशोधन किया था। इसे संसद से पारित हुए 5 साल बीत चुके हैं। सीएए को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है। हालांकि अब तक देश में पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता मिलती रही है, लेकिन सीएए के लागू होने से अल्पसंख्यकों के पास कानूनी रूप से अधिकार मिल जाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने CAA को अपने मुख्य एजेंडे में शामिल किया हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह भी कई बार अपने भाषणों में सीएए लागू करवाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जा सकता है। अब गृह मंत्रालय की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके बाद ये देशभर में लागू हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

CAA Notification | Central Government | Citizenship Amendment Act | CAA 

Himachal News: ईमान बेचने वाले जनप्रतिनिधियों को कभी माफ नहीं करेगी प्रदेश की जनता

Kangra News: इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 143 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

Shimla News: भाजपा नेताओं का जुबानी हमला, कहा मुख्यमंत्री परेशान, चुने हुए प्रतिनिधियों पर गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

Electoral Bond Case: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की SBI की याचिका, कहा- कल ही दें पूरी डिटेल्स

Electoral Bond Case: SBI की अर्जी पर आज अहम सुनवाई, क्‍या सुप्रीम कोर्ट बढ़ाएगा समय सीमा..?

Join WhatsApp

Join Now