Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

New Parliament Building: जयराम के कमेंट पर भड़के जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

New Parliament Building: जयराम के कमेंट पर भड़के जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | 23 सितम्बर
New Parliament Building: विपक्ष की ओर से नई संसद को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगतार हमला करने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जोर-शोर से लॉन्च की गई नई संसद भवन को ‘मोदी मल्टीप्लेक्स’ करार दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि 2024 में जब सत्ता बदलेगी, तो संसद भवन की नई इमारत का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा।

वहीँ इस कांग्रेस नेता जयराम रमेश की टिप्पणी पर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के निम्नतम स्तर के मुकाबले भी ये बेहद ही खराब मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने इसे भारतीयों का अपमान करार दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जयराम के इस बयान पर नाराजगी जताई है।

Jairam-Ramesh-Target-on BJP jpg
फोटो ani

जानिए जयराम रमेश ने क्या कहा था
दरअसल कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा “इतने प्रचार के साथ लॉन्च किया गया नया संसद भवन वास्तव में पीएम के उद्देश्यों को अच्छी तरह से साकार करता है। इसे मोदी मल्टीप्लेक्स या मोदी मैरियट कहा जाना चाहिए। चार दिनों के भीतर ही मैंने दोनों सदनों के भीतर बातचीत को खत्म होते हुए देखा है। अगर वास्तुकला सचमुच लोकतंत्र को मार सकती है, तो संविधान को दोबारा लिखे बिना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा करने में सफल हुए हैं।

जयराम रमेश ने आगे लिखा कि “यहां एक दूसरे को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ती है, क्योंकि हॉल बिल्कुल भी कॉम्पैक्ट नहीं है। पुराने संसद भवन का एक गौरव था। दोनों सदनों, सेंट्रल हॉल और गलियारों के बीच चलना आसान था। उन्होंने आगे कहा कि शायद 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद नए संसद भवन का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें :-India Cricket Team: पहले वनडे में जीत के बाद भारत ने रैंकिंग में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

जयराम की बात का जबाब देते हुए बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने एक्स पर लिखा, “कांग्रेस पार्टी के निम्नतम स्टैंडर्ड के हिसाब से भी ये दयनीय या कहें खराब मानसिकता है। ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं के अपमान के अलावा और कुछ नहीं है। ये पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस संसद-विरोधी हुई है। उन्होंने 1975 में भी ऐसा करने की कोशिश की और इसमें वह बुरी तरह फेल हो गए।”

इसे भी पढ़ें :- अपनी अपकमिंग फिल्म Mission Raniganj लेकर चर्चा में बने हुए है AKSHAY KUMAR

कांग्रेस नेता जयराम की पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर जबाब देते हुए कहा, “मैं मांग करता हूं कि पूरे देश में राजवंशीय अड्डों के मूल्यांकन और युक्तिसंगत बनाए जाने की जरुरत है। शुरुआत के लिए, 1 सफदरजंग रोड कॉम्प्लेक्स को तुरंत भारत सरकार को लौटा दिया जाना चाहिए। सभी प्रधानमंत्रियों के लिए स्पेस अब पीएम संग्रहालय में कर दिया गया है। 1 सफदरजंग रोड इंदिरा गांधी का सरकारी आवास था जिसे उनकी हत्या के बाद इसे संग्रहालय में बदल दिया गया।”

New Parliament Building: जयराम के कमेंट पर भड़के जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now