Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ki Taza Khabaren: मोदी सरकार को बड़ा झटका, महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, एक क्लिक पर पढ़ें बड़ी 10 खबरें

Top Headlines Today: देश की बड़ी खबरें पढ़ना न केवल जानकारी के लिए, बल्कि सजग नागरिक बनने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। देश की बड़ी खबरें हमें राजनीति, नीतिगत निर्णयों, और समाज में हो रहे बदलावों से अवगत कराती हैं
Published on: 18 April 2026
Aaj Ki Taza Khabaren Aaj Ki Taza Khabar Himachal Aaj Ki Taza Khabar LIVE, Aaj Ki Taaja Khabar: पढ़ें! देश और हिमाचल से जुडी आज की ताजा खबरें

Aaj Ki Taza Khabaren 18 April 2026: मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था।लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बता दें कि बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया।

बता दें कि सरकार ने इन पर वोटिंग कराने से इनकार कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दोनों बिल पहले से जुड़े हुए हैं, इसलिए वोटिंग की जरूरत नहीं है। 12 साल के शासन में यह पहला मौका था, जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने लोकसभा में एक घंटे की स्पीच में कहा था कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो जिम्मेदारी विपक्ष की होगी।

सरकार ने लोकसभा में तीन बिल पेश किए थे। इसमें संविधान (131वां) संशोधन बिल, परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026 शामिल थे। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी। हालांकि यह अब 2034 तक लागू होगा। इसके लिए परिसीमन की जरूरत है। परिसीमन का मतलब है कि देश की आबादी के आधार पर लोकसभा और विधानसभा की सीटों की सीमाएं तय करना। यह काम एक परिसीमन आयोग करता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest hindi newsnational headlinestoday news Hinditop news India

Join WhatsApp

Join Now