साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Drugs Peddler Arrested in Shimla: शिमला में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार

Drugs Peddler Arrested in Shimla: शिमला में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला |
Drugs Peddler Arrested in Shimla: शिमला पुलिस (Shimla Police) ने नशा तस्करी गिरोह (Drugs Peddler) के किंगपिन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफ़लता हासिल की है। शिमला के नारकंडा (Narkanda) से यह गिरफ्तारी हुई है। आरोपित की पहचान मुख्य सरगना रवि गिरी के तौर पर हुई है, 41 वर्षीय आरोपी रवि गिरी मूल रूप से नेपाल के नारायणपुर का रहने वाला है और यहां पर नारकंडा में रहता था।

जानकारी के अनुसार शिमला के ठियोग पुलिस ने 3 जुलाई को एक गाड़ी की तलाशी में डेढ़ किलो अफीम मिली थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये दोनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और नारकंडा में मजदूरी करते थे। इन्हीं से पूछताछ के बाद अब पुलिस ने किंगपिन को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के खाते में बीते दो साल में 3 करोड़ 40 लाख रुपये का लेनदेना हुआ है। आरोपी की बेनामी चल और अचल संपति के बारे में भी पुलिस को पता चला है।

इसे भी पढ़ें:  नशे में धुत पर्यटक का हंगामा, शिमला पुलिस के ASI को जड़ा थप्पड़

फ़िलहाल मामले की जाँच चल रही है ऐसे आने वाले दिनों में कई अहम् खुलासे पुलिस कर सकती है। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा (DSP Siddharth Sharma)ने पूरे मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी मामले की जाँच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर में भीषण आग: 4 मंजिला बिल्डिंग चपेट में आई, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Join WhatsApp

Join Now