Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव के लांस नायक मनीष ठाकुर ने सिक्किम में आपदा राहत कार्य के दौरान वीरगति प्राप्त की। 27 वर्षीय मनीष की शहादत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। शहीद मनीष ठाकुर का पार्थिव शरीर जल्द ही पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बड़ाबन लाया जाएगा।
भारतीय सेना में वर्ष 2016 में भर्ती हुए मनीष ठाकुर छतैन में ब्रिगेड मुख्यालय के समीप तैनात थे। 1 जून की शाम करीब 7:30 बजे आए अचानक भूस्खलन में वे अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए। बता दें कि सिक्किम में इन दिनों भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई है।
15 जनवरी 1998 को जन्मे मनीष ने 2016 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा की शपथ ली थी। 8 वर्ष 8 महीनों तक उन्होंने अटूट निष्ठा से कर्तव्य निभाया। मनीष अपने पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह को छोड़ गए। परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है, लेकिन उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व भी है। गांव में यह खबर फैलते ही माहौल गमगीन हो गया, लेकिन हर दिल में मनीष के बलिदान के लिए सम्मान और गर्व है।
-
Himachal News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति, डॉ. महावीर सिंह को सौंपी जिम्मेदारी
-
PKL 2025 : सिरमौर के अनिल जस्टा को प्रो कबड्डी में यू मुम्बा ने 78 लाख में खरीदा
-
Shreyas Iyer की कप्तानी में Punjab Kings 11 साल बाद IPL फाइनल में..!
-
Covid 19 Cases In India: भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकड़े..!
-
Sirmour News: डॉ. मनसुख मांडविया 31 मई को काला अंब में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नवनिर्मित अस्पताल का करेंगे उद्घाटन












