कसौली कांग्रेस में भी चौहान और सुल्तानपुरी गुट आमने-सामने, कारण-बाहरी लोगों की हकुमत और दो बार की हार

प्रजासत्ता।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कसौली विधानसभा में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। जिसका सीधा दृष्टांत शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य के नेतृत्व में निकली जा रही रोजगार संकल्प यात्रा के कसौली विधानसभा के धर्मपुर और गड़खल में आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला। दरअसल धर्मपुर में रोजगार संघर्ष यात्रा के शुरू होने से पहले दो धड़ों रमेश चौहान और विनोद सुल्तानपुरी गुट में आमने-सामने नारेबाजी हुई।

इसी बीच एक धड़े ने विनोद सुल्तानपुरी को कंधे पर उठाकर दूसरी ओर ले गया और दूसरी ओर खड़े ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विनोद सुल्तानपुरी गुट ने जाकर जमकर नारेबाजी की। इस तरह से विनोद सुल्तानपुरी के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान विनोद सुल्तानपुरी भी काफी जोश में नजर आए। वहीँ दुसरे धड़े में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, रमेश चौहान और हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए ध्यान सिंह भी मौजूद थे।

हालांकि रोजगार संकल्प यात्रा के आयोजन के लिए पहले जब कसौली कांग्रेस की बैठक हुई थी, तो उसमे सभी ने सर्व सहमति में गड़खल में इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हामी भरी थी, लेकिन रमेश चौहान गुट ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने के लिए एकाएक धर्मपुर में कार्यक्रम आयोजित कर लिया। जिस बात की नाराजगी कही न कहीं दुसरे गुट मे नजर आई, और इसी बात की चर्चा रोजगार यात्रा के दौरान इकठ्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में होती रही।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रमेश चौहान और ध्यान सिंह के खिलाफ काफी विरोध स्वर उठ रहे थे,वहीँ कसौली कांग्रेस के अध्यक्ष ठाकुर दास का भी विरोध खुलकर हुआ, तो कसौली से अध्यक्ष की कमान युवा नेता अजय कँवर को देने की मांग भी उठी। क्योंकि कसौली से कांगेस कार्यकर्ता कसौली से अध्यक्ष ठाकुरदास और कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान को बाहरी मानते हैं। उनका कहना है कि बाहरी लोग यहाँ अपनी हकुमत चला रहे हैं और पार्टी से जुड़े स्थानीय लोगों को दरकिनार किया जा रहा है। विरोध का दूसरा सबसे बड़ा कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कसौली से विनोद सुल्तानपुरी की दो बार हार के पीछे रमेश चौहान का हाथ लगता है। जिसका जिक्र गड़खल में मौजूद हर कोई कार्यकर्त्ता कर रहा था।

हालांकि चुनाव में टिकट किस गुट के उम्मीदवार को मिलेगा वह तो आने वाला समय ही बतायेगा, लेकिन पार्टी के अन्दर जो विरोध के स्वर उठ रहे हैं, उससे यह बात साफ है सब कुछ ठीक नहीं है और अगर मौजूदा विधायक और स्वास्थ्य मंत्री जीत का चौका लगते हैं तो कसौली से अगामी लम्बे समय तक कांग्रेस ऊपर नहीं उठ पाएगी। क्योंकि चौहान गुट ध्यान सिंह और सोकृत कश्यप के लिए टिकट की मांग कर रहा है। इनमे से प्राथमिकता ध्यानसिंह के लिए है। जबकि एक गुट चाहता है की कैबिनेट मत्री राजीव सैजल को हराने में अगर को अहम भूमिका निभा सकता है तो वह विनोद सुल्तानपुरी ही हो सकते है। क्योंकि पहले भी दो बार उन्होंने राजीव सैजल को कांटे की टक्कर दी।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Himachal Politics: हमने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा, कांग्रेस बताए उन्होंने क्या किया : कश्यप

सोलन | Himachal Politics: भाजपा के सांसद एवं प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कंडाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में दिनांक...

Solan News: दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी द्वारा 80 कामगार निकालने के मामले में DC सोलन ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

सोलन Solan News: सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दाढ़ी मूंछ रखने पर एक कंपनी द्वारा 80 कामगारों को निकालने के मामले में उपायुक्त...

शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके KIPS के निशानेबाज

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (KIPS)के छह विद्यार्थियों ने 27 अप्रैल 2024 से 29 अप्रैल 2024 तक करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर में आयोजित जिला...

Green Hills Engineering College में अजय चौहान और विक्की राजटा ने नचाये स्टूडेंट्स

सोलन | ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज गांधीग्राम (Green Hills Engineering College) में मिस क्वीन ऑफ हिमालयन व एलिवेशन 2024 आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश...

Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा की हुई ताजपोशी

सोलन | Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने जगमोहन मल्होत्रा को प्रदेश मीडिया...

Laghu Udyog Bharti ने प्रदेश कार्यालय में मनाया 30वां स्थापना दिवस

बद्दी। Laghu Udyog Bharti News: देश के सबसे बड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती ( Laghu Udyog Bharti ) ने हिमाचल प्रदेश ईकाई का 30वां स्थापना...

Solan News: ब्राह्मण समाज के युवाओं को प्रदान की जाएगी ज्योतिष व कर्मकांड की शिक्षा :- ब्राह्मण सभा

कुमारहट्टी 22 अप्रैल(नवीन) Solan News: रविवार को कुमारहट्टी में प्रदेश ब्राह्मण सभा की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूरे प्रदेश के 12...