साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पुरानी रंजिश के चलते जेसीबी मालिक पर चलाई गोलियां,

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक व्यक्ति पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मामला नालागढ़ की बगलैहड़ पंचायत का है, जहां देर रात काम खत्म कर वापस लौट रही जेसीबी व जेसीबी मालिक पर पुरानी रंजिश के चलते खनन माफिया ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं जिसमें जेसीबी मालिक, चालक व अन्य युवक बाल-बाल बचे।

जानकारी के अनुसार देर रात खनन माफिया और जेसीबी मालिक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद खनन माफिया ने जेसीबी मालिक व जेसीबी पर एकाएक 2 पिस्टलों से 5 राऊंड फायर कर दिए।

आरोपियों ने पहले 2 गोलियां चलाईं जोकि जेसीबी के शीशे पर लगीं। गनीमत रही कि जेसीबी मे बैठे 2 युवक बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने 3 गोलियां जेसीबी के मालिक रिकी राणा पर भी चलाईं लेकिन जेसीबी मालिक ने भाग कर अपनी जान बचाई।

वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद जेसीबी मालिक ने तुरंत इसकी सूचना जोघों पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को अपने कब्जे में लिया, वहीं फोरैंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा जेसीबी पर लगी गोलियों के सैंपल लिए।

इसे भी पढ़ें:  अर्की में मकान में लगी आग: कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख,

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में 3 आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now