साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: कालका शिमला फोरलेन पर पहाड़ी से गिरते पत्थरों की चपेट में आई 1 गाड़ी, हादसे में एक की मौत..!

solan News:Solan News: कालका शिमला फोरलेन पर पहाड़ी से गिरते पत्थरों की चपेट में आई 1 गाड़ी, हादसे में एक की मौत..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Solan News: कालका शिमला फोरलेन पर एक बड़ा हादसा पेश आया है जहां एक बोलोरो गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 घायल बताए जा रहे है। जिनका इलाज परवाणू में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार प्रात करीब 02:30 बजे थाना क्षेत्र परमाणु के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग नंबर पांच पर, आई लव हिमाचल पार्क के पास पहाड़ी से एक पत्थर, एक पंजाब नंबर की बोलोरो कैंपर नंबर पीबी 08CP-9686 पर गिर गया। यह बोलोरो कैम्पर गाड़ी अजीत समाचार के अख़बार लेकर जालंधर से शिमला को जा रही थी। जिसमें चालक सहित अन्य ही लोग भी सवार थे। जिनके बारे में जानकारी ली जा रही है।

हादसे में एक देवराज नाम के एक व्यक्ति की मौका पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि चालक सहित दो घायल घायल हुआ हैं। जिसे इलाज हेतु ईएसआई अस्पताल परमाणु का ले जाया गया है। अन्य लोग जो कैंपर में सवार थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परमाणु पुलिस मौका पर पहुंच चुकी है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कसौली: प्राकृतिक खेती पर आयोजित जागरूकता शिविर में बाँट दिए पूर्व सीएम और कृषि मंत्री के फोटो लगे पर्चे

हादसे में मृतक की पहचान देव राज (उम्र 40 वर्ष) पुत्र देस राज निवासी पलाही गेट, फगवाड़ा जिला कपूरथला पंजाब, जबकि घायलों में कुलदीप सिंह(उम्र 40 वर्ष ) (डीवीआर) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब भावुक (उम्र 23 वर्ष) पुत्र चमन लाल निवासी ईएम 138 रास्ता मोहल्ला जालंधर सिटी पंजाब, वंदना सोंधी (उम्र 43 वर्ष) पत्नी चमन लाल निवासी ईएम 138 रास्ता मोहल्ला जालंधर सिटी पंजाब के तौर पर हुई है।

डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हुए है जिसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सड़क को आने जाने वालों के लिए खुलवा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा ने मनाया 18वां स्थापना दिवस

Join WhatsApp

Join Now