Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन के आर्यन कौशिक ने टेनिस लीग में हासिल की रनर अप ट्रॉफी

Solan News: सोलन के आर्यन कौशिक ने टेनिस लीग में हासिल की रनर अप ट्रॉफी

Solan News: जिला सोलन के 27 वर्षीय ए-ग्रेड आर्किटेक्ट आर्यन कौशिक ने 29 अक्टूबर को चंडीगढ़ में आयोजित विश्व की पहली टेनिस लीग फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर अप ट्रॉफी प्राप्त की। उन्होंने 20 पॉइंट फॉरमैट में देश के नंबर 1 प्रतिस्पर्धी के खिलाफ कड़ा मुकाबला किया।

आर्यन कौशिक ने हाल ही में सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय शूलनी लान टेनिस प्रतियोगिता में पुरुषों के वर्ग में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया था। इसके अलावा, वह कई अन्य लॉन टेनिस टूर्नामेंटों के विजेता भी रहे हैं। आर्यन की बहुमुखी प्रतिभा उन्हें आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी सफल बना रही है, साथ ही वह लान टेनिस में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now