Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: स्टीयरिंग लाॅक होने से नाले में गिरी निजी बस, 10 घायल

Kangra News: स्टीयरिंग लाॅक होने से नाले में गिरी निजी बस, 10 घायल

Kangra News: कांगड़ा जिले में राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर सोमवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। निजी बस संसारपुर टैरेस से जवाली की तरफ आ रही थी कि समलाना में बियर फैक्ट्री के पास अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई। हादसे में चालक सहित 10 सवारियों को चोटें आई हैं।

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए व चालक सहित सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर घायल राकेश कुमार को टांडा रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  नूरपुर जिला पुलिस ने बिगडैल वाहन चालकों पर कसा शिकंजा,वसूल किया लाखों का चालान

हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, बस परिचालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने हादसे की पुष्टि की है।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now