साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: बद्दी पुलिस ने 8.774 किलोग्राम गांजा सहित तीन आरोपी को किया गिरफ्तार..!

Solan News: बद्दी पुलिस ने 8.774 किलोग्राम गांजा सहित तीन आरोपी को किया गिरफ्तार..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Solan News: सोलन जिला की बद्दी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहाँ बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल ने गांव मलकू माजरा में एक मकान से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 8.774 किलो गांजा बरामद किया है।

गांजे सहित गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पवन कुमार पुत्र राम किशन, जो गांव मलकू माजरा, डाकघर भुड्ड, तहसील बद्दी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश का निवासी है, जबकि अन्य दो आरोपी संतोष कुमार पुत्र लालो मंडल, जो गांव गुनई बस्ती, डाकघर हरपुर भिन्डी, जिला सम्सतीपुरा, बिहार, और त्रिभुवन कुमार पुत्र धनु महतो, जो वार्ड नंबर 01, वीटीसी सुलतानपुर, डाकघर कानपुर, जिला पटना, बिहार के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ये तीनों आरोपी उसी मकान से गांजा बेचने का अवैध धंधा चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मकान पर छापा मारा और 8.774 किलो गांजा सहित रोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश उपचुनावों में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं प्रदेश स्वर्ण मोर्चा ने नोटा दबाने का किया ऐलान

बद्दी पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई है और आगामी जांच जारी है। इस कार्रवाई से न केवल स्थानीय स्तर पर नशा तस्करी पर अंकुश लगेगा, बल्कि इससे अन्य अपराधियों में भी डर पैदा होगा।

YouTube video player

Join WhatsApp

Join Now