Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Navaratri Celebration BannerBahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन जिला के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में चार जून तक छुटियाँ, उपायुक्त ने दिए आदेश

Updated By Tek Raj
Published on: 29 मई 2024
Solan News:

सोलन |
Solan News: ज़िला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने सोलन ज़िला के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूल चार जून तक बंद रखने से सम्बन्धित आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार भारतीय मौसम विभाग की ओर से 30 मई से 03 जून, 2024 तक सोलन ज़िला में हीट वेब चलने तथा शुष्क मौसम रहने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

इसके दृष्टिगत उप निदेशक उच्चतर शिक्षा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों को इस अवधि में बंद रखने सम्बन्धी आग्रह किया गया है। इन परिस्थितियों के दृष्टिगत सोलन ज़िला में ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले सभी स्कूल 30 मई से 04 जून, 2024 तक बंद रहेंगे। आदेशों के अनुसार शिक्षक एवं गैर-शिक्षक स्टॉफ को स्कूलों में उपस्थित रहना होगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News today

Join WhatsApp

Join Now