साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: कसौली में 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण मामला सुलझा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Solan News: कसौली पुलिस थाना में 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला सिरमौर के मरयोग क्षेत्र से 21 जनवरी 2025 को बरामद कर लिया। महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है, 20 जनवरी को घर से बिना बताये गायब हो गई थी।

शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी की तलाश के लिए रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस थाना कसौली में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच, काल डिटेल और टावर लोकेशन के आधार पर नाबालिग को खोज निकाला। नाबालिग ने बताया कि वह सोलन में अपने दोस्त की बहन के घर रुकी थी।

हालांकि, नाबालिग और उसकी माँ ने उसका चिकित्सा परीक्षण कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में जांच जारी है। मामले को पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

इसे भी पढ़ें:  Solan: नालागढ़ में दो युवकों से बरामद हुई अवैध 32 mm पिस्तौल, पुलिस ने दर्ज किया मामला..!

Join WhatsApp

Join Now