साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के रौनक गुलिया का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

Solan: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के रौनक गुलिया का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Solan : कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के प्रतिभाशाली छात्र रौनक गुलिया ने देहरादून में आयोजित इंडिया ओपन एनआर शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में 370/400 अंकों के साथ शानदार सफलता अर्जित की है। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब ओपन ऑल इंडिया नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है।

रौनक गुलिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही है, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है।” उन्होंने रौनक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। विद्यालय के प्राचार्य राजीव गुलेरिया तथा उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने भी रौनक गुलिया को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में 225 पदों के लिए 11 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू

Join WhatsApp

Join Now