Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan Drug Free: सोलन पुलिस की नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त..!

Solan Drug Free: सोलन पुलिस की नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त..!

Solan Drug Free: सोलन जिला पुलिस ने नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए एक व्यापक और सख्त अभियान छेड़ा है। इस अभियान के तहत मादक पदार्थों की आपूर्ति और मांग दोनों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जुलाई 2023 से पुलिस ने मिशन मोड में काम करते हुए 157 मामलों में 345 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी।

पहली बार संपत्ति जब्ती की कार्रवाई

सोलन पुलिस द्वारा 2024 में पहली बार नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई। 2024 में 3 मामलों में 7 आरोपियों की 3.53 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई, जबकि 2025 में 2 मामलों में 8 आरोपियों की 1.53 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। अब तक कुल 15 तस्करों की 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: नकली पुलिस अधिकारी बनकर बद्दी के मिठाई विक्रेता से 3,000 रुपये की ठगी

बड़े तस्कर और अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त

पुलिस ने 37 किलो उच्च गुणवत्ता की चरस और चिट्टा तस्करी के मामलों में शामिल कई तस्करों की संपत्ति जब्त की। इनमें हरियाणा के सिरसा निवासी गुरप्रीत सिंह, चंडीगढ़ के कपिल गर्ग, बिलासपुर के पिंटू (जिसके खिलाफ 40 मुकदमे थे) और विजय सोनी शामिल हैं। इनकी संपत्तियों में आलीशान होटल, प्लॉट्स, लक्ज़री गाड़ियाँ, कैश डिपॉजिट्स और फिक्स्ड डिपॉजिट्स शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश संपत्तियां बाहरी राज्यों में स्थित हैं।

सोलन पुलिस ने नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में अभियान चलाया। 120 से अधिक बाहरी राज्यों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 114 बड़े सप्लायर शामिल हैं। इनमें 9 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली से पकड़ा गया। इन कार्रवाइयों से 50 से अधिक बड़े अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क ध्वस्त हुए, जिससे हजारों युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: सोलन पुलिस की नशा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जोड़ी 60 लाख की अवैध संपत्ति जब्त..!

नशा तस्करी में आई 26% की गिरावट

इन सभी प्रभावी कदमों के चलते सोलन जिले में नशा तस्करी के मामलों में पिछले एक साल में 26% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, अन्य नशीली दवाइयों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20 मामलों में 48 आरोपियों को पकड़ा और 18,116 नशीली दवाइयां जब्त कीं।

युवाओं को बचाने के लिए ‘रुस्तम’ योजना

सोलन पुलिस ने युवाओं और छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। ‘रुस्तम’ योजना के तहत स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। हॉस्टलों में जाकर छात्रों से संवाद कर पुलिस उन्हें इस गंभीर समस्या से बचने के लिए प्रेरित कर रही है।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now