Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अगर दो से ज्यादा टीमों के बीच बराबर रहे पॉइंट्स, तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल, जानिए

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) का रोमांच शनिवार शाम से शुरू होगा। पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। गुजरात जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी करेंगी तो वहीं हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करती नजर आएंगी। कुल 5 टीमों के लिए होने वाले WPL का फाइनल 26 मार्च को होगा। ऐसे में बड़ा सवाल ये कि अगर पॉइंट्स टेबल में दो टीमों के बीच टाई हुआ तो कौनसी टीम फाइनल में जगह बनाएगी, आइए जानते हैं…

अधिक विकेट लेने वाली टीम रहेगी ऊपर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यदि दो से अधिक टीमें शीर्ष तीन स्थानों में बराबर अंक प्राप्त करती हैं तो लीग स्टेज में सबसे ज्यादा जीत वाली टीम को ऊपर रखा जाएगा। यदि पॉइंट्स बराबर रहते हैं तो हाई नेट रन रेट वाली टीम को ऊपर रखा जाएगा। यदि NRR भी बराबर रही तो अधिक विकेट लेने वाली टीम को ऊपर रखा जाएगा।

इस तरह होगा विजेता का फैसला

लेकिन यदि कोई मैच या फिर फाइनल ही टाई हो जाता है तो क्या होगा? अगर किसी मैच में स्कोर बराबर रहता है तो सुपर ओवर खेला जाएगा। यदि सुपर ओवर भी टाई हो जाता है, तो बाद के सुपर ओवर तब तक खेले जाएंगे जब तक कोई विजेता न हो जाए। ऐसे में बाउंड्रीज नहीं गिनी जाएंगी। यदि सुपर ओवर खेलना या इसे पूरा करना संभव नहीं है, तो मैच टाई हो जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। यदि एलिमिनेटर या फाइनल में सुपर ओवर संभव नहीं होता है, तो राउंड-रॉबिन स्टेज के बाद टेबल में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा।

यदि बारिश से मैच प्रभावित हुआ तो क्या होगा?

यूं तो मुंबई में मार्च में आमतौर पर बारिश नहीं होती है, लेकिन यदि ऐसा होता है, तो परिणाम के लिए दोनों टीमों को कम से कम पांच ओवर बल्लेबाजी करनी होगी। इसके लिए सामान्य DLS नियम लागू होंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now