Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आजम खान का तूफान, बैठे-बैठे ठोक डाले कड़क छक्के, देखें वीडियो

PSL 2023 Azam Khan1

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। कभी टीमें 100 रन के टार्गेट पर फुस्स हो जाती हैं तो कभी 200 रन के लक्ष्य को भी आसानी से पार कर लेती हैं। एक ऐसा ही नजारा पीएसएल के तहत शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में नजर आया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शुक्रवार को कराची किंग्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों ओर से विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिली, लेकिन इस्लामाद यूनाइटेड के विकेटकीपर आजम खान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। आजम ने 41 गेंदों में 8 चौके-4 छक्के ठोक 175 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 72 रन कूट डाले। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से इस्लामाद यूनाइटेड ने ये मैच 4 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया।

आते ही मचा दी तबाही

आजम ने आते ही तबाही मचाना शुरू कर दिया। उन्हें पता था कि लक्ष्य बड़ा है। ऐसे में वे शुरू से ही बवाल मचाने के मूड में आए। उन्होंने इस दौरान कई स्टाइलिश छक्के कूटे, लेकिन उनके एक छक्के ने क्रिकेट के गलियारों में महफिल लूट ली। ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। 13 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे आजम बड़ा हिट लगाने के मूड में थे।

बैठे-बैठे ठोक डाला छक्का

जैसे ही इमाद ने इस ओवर की लास्ट बॉल डाली, आजम घुटनों के बल बैठे और स्क्वेयर लेग के ऊपर से ऐसा करारा छक्का ठोका कि सब दंग रह गए। ऐसे छक्के कम ही देखने को मिलते हैं। आजम के साथ ही फहीम अशरफ ने 41, रेसी वेन डेर डूसेन ने 22, एलेक्स हेल्स ने 34, कॉलिन मुनरो ने 11 और आसिफ अली ने 10 रनों की शानदार पारी खेली। इससे पहले कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम ने शानदार पारी खेलते हुए 54 गेंदों में 11 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 92 रन बनाए, लेकिन उनकी ये पारी बेकार गई और टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now