Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अफ्रीका ने न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर फेरा पानी, बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Womens T20 World Cup 2023 RSA W Vs BAN W

RSA-W vs BAN-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। इस मैच में अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की हालत खराब कर दी और 10 विकेट के बड़े अंतर से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ही अफ्रीका ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है और न्यूजीलैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

मैच का लेखा-जोखा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं अगर इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के लिए इसे जितना बेहद जरूरी था। मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया और ये उन्हीं पर भारी पड़ गया। अफ्रीका ने शुरुआत से ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा और पूरी टीम को 20 ओवर में मात्र 113 रन ही बनाने दिए। बांग्लादेश की तरफ से सिर्फ कप्तान निगर सुल्ताना 30 रन का स्कोर कर पाई बाकि टीम इससे भी कम पर रही।

वहीं 113 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम ने आते ही बांग्लादेश के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और 17.5 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। अफ्रीका की तरफ से ओपनर लोरा ने 66 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं तजनीम ब्रिट्स ने भी 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।

South Africa Playing 11: तज़मिन ब्रिट्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, मरिज़ैन कैप, सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

Bangladesh Playing 11: शमीमा सुल्ताना (wk), मुर्शिदा खातून, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (c), शोरना अख्तर, फरगना हक, लता मंडल, नाहिदा अख्तर, फहीमा खातून, जहांआरा आलम, मारुफा अख्तर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now