Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘बाबर आजम के लिए मरने तक को तैयार…’, पाकिस्तान के बल्लेबाज ने दिया बड़ा बयान

Babar Azam Shan Masood

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के यूं तो करोड़ों फैंस हैं, लेकिन टीम में भी उनके कई चाहने वाले हैं, जो उनके लिए मर मिटने तक को तैयार रहते हैं। एक ऐसा ही दावा पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शान मसूद ने किया है। मसूद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल रहे हैं। मसूद ने कहा कि उनके साथ कई अन्य खिलाड़ी बाबर आजम के लिए मर मिटने को तैयार हैं। एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान शान ने कहा कि सभी खिलाड़ी बाबर का समर्थन कर रहे हैं। जब सरफराज अहमद हमारे कप्तान थे, हम अपनी जान देने के लिए तैयार थे और अब हम बाबर आजम के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हैं।

शाहीन शाह अफरीदी पसंदीदा गेंदबाज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कप्तान और पाकिस्तान टीम की आलोचना के बारे में बात करते हुए शान ने कहा कि लीडर पहले आता है। उन्होंने कहा, “हम टीम की आलोचना पर बहुत सारी खबरें देखते हैं, लेकिन हम उनसे परेशान नहीं होते क्योंकि हमारा आपसी लक्ष्य पाकिस्तान है और अपने देश के लिए खेलना है। शान ने शाहीन शाह अफरीदी को भी अपना पसंदीदा गेंदबाज बताते हुए कहा कि पहले ओवर में उनकी गेंदबाजी से खुद को बचाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप शाहीन के पहले ओवर में टिके हुए हैं और छक्का भी मार रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप बहुत अच्छा खेल रहे हैं क्योंकि वह अभी दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं।’ शान को अपनी टीम और शाहीन के नेतृत्व वाले लाहौर कलंदर्स के बीच पीएसएल का फाइनल देखने की उम्मीद है। जो वर्तमान में टूर्नामेंट में नंबर एक टीम है और पीएसएल 7 की विजेता है।

अक्सर होती है आलोचना

टी20 क्रिकेट में कम स्ट्राइक रेट के लिए बाबर की अक्सर आलोचना की जाती है। कुछ क्रिकेट विश्लेषक और प्रशंसक कप्तान के रूप में उनके मैदानी फैसलों पर भी सवाल उठाते हैं। पाकिस्तान भी पिछले साल बाबर की कप्तानी में घर में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया था और इस साल की शुरुआत में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से हार गया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now