Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Boom…Boom, विंस ने मचाई धूम, ठोक डाला 106 मीटर का छक्का, देखें वीडियो

PSL 2023 MS Vs KK James Vince Six1

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में दुनियाभर के खिलाड़ी धूम मचाते नजर आ रहे हैं। इसका रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में चौके-छक्कों का धूम-धड़ाका देखने को मिला।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक ओर जहां मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने तबाही तो दूसरी ओर विपक्षी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज जेम्स विंस ने अपने बल्ले से धूम मचा दी। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे विंसे ने आते ही दे-दनादन चौके-छक्के कूट डाले। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मूड में आए विंसे ने महज 20 गेंदों में इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया।

ठोक डाला 106 मीटर का छक्का

विंसे ने अपनी आतिशी पारी में एक से एक छक्के ठोके, लेकिन उनका एक छक्का नसों में रोमांच भर गया। ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। छठे ओवर की पहली ही गेंद पर विंसे ताव में आए और डीप बैकवर्ड पर इतना कड़क छक्का ठोका कि गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार कर गई। विंसे का ये मॉन्स्टर छक्का 106 मीटर का रहा।

मुल्तान सुल्तांस के हाथ-पैर फूले

विंसे की तूफानी पारी देख एक बार तो मुल्तान सुल्तांस के हाथ-पैर फूल गए। वे 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 10वें ओवर तक 34 गेंदों में 7 चौके-6 छक्के ठोक 220.59 की स्ट्राइक रेट से 75 रन ठोक डाले। हालांकि 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वे रनआउट हो गए। विंसे ने पांचवीं बॉल को कवर की ओर खेला। उन्होंने हैदर अली को रन का कॉल किया और हड़बड़ाहट में दौड़कर रनआउट हो गए। उनके रनआउट होने के बाद हैदर अली भी 12 रन बनाकर आउट हो गए।

जीत नहीं दिला सके इमाद वसीम 

हालांकि पांचवें नंबर पर उतरे कप्तान इमाद वसीम ने अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 5 छक्के ठोक नाबाद 46 रन जड़े, लेकिन दूसरे छोर से बेन कटिंग का विकेट गिरने के बाद उन्हें स्ट्राइक नहीं मिल सकी और आखिरकार कराची किंग्स ये मैच महज 3 रन से हार गई।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now