Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धोनी, कोहली, रोहित सब छूट गए पीछे…Harmanpreet Kaur ने रच दिया इतिहास

नई दिल्ली: दुनियाभर केकई क्रिकेटर अपने करियर में नए मुकाम हासिल कर रहे हैं, लेकिन महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसका सपना लगभग हर क्रिकेटर देखता है। वुमंस वर्ल्ड कप के तहत सोमवार को भारत-आयरलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।

150 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, कप्तान हरमनप्रीत कौर आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही 150 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं। दुनिया का कोई क्रिकेटर (महिला या पुरुष) अब तक इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। इस खास पल पर कप्तान हरमनप्रीत इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा- यह बहुत मायने रखता है, मुझे अपने साथियों से एक इमोशनल मैसेज मिला है। उन्होंने इस मौके पर बीसीसीआई और आईसीसी का धन्यवाद दिया। कप्तान ने कहा- बीसीसीआई और आईसीसी की बदौलत हम इतने सारे मैच खेल पाए।

और पढ़िए – 

रोहित शर्मा ने खेले हैं 148 टी-20 इंटरनेशनल मैच

पुरुष खिलाड़ियों की बात करें तो रोहित शर्मा 148 मुकाबले खेलकर शीर्ष पर हैं। जबकि विराट कोहली 115 मैच खेलकर सातवें स्थान पर हैं। एमएस धोनी ने अपने करियर में 98 मैच खेले थे। इस तरह हरमनप्रीत कौर इन सभी क्रिकेटर्स से आगे निकल गईं। वहीं महिला क्रिकेटरों की बात करें तो न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स हरमनप्रीत कौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बेट्स ने अपने करियर में 143 मुकाबले खेले हैं। इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनी वॉट 141 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में बीमार राधा यादव की जगह देविका वैद्य को प्लेइंग इलेवन में एंट्री दी गई।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now