Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली से भिड़ेंगी Smriti Mandhana की टीम, ये होंगे मैच

WPL 2023 RCB Vs DC GG Vs UW Smriti Mandhana Meg Lanning Aleyssa Healy

WPL 2023: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग में आज फैंस को डबल आनंद मिलने वाला है। रविवार को दो रोमांचक मैच खेले जाएंगे। जिसमें से पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। ये भारतीयसमयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं दूसरा मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा।

WPL 2023 Today’s Matches: ये हैं आज के मैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

1. आरसीबी vs दिल्ली कैपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे

2. गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स – शाम 7:30 बजे

RCB VS Delhi Capitals

विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें एक-दूसरे से टकराएंगी। आरसीबी की कमान भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना संभालती हुई नजर आएंगी।वहीं ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी और हाल ही में टीम को महिला टी-20 विश्व कप में जीत दिलाने वाली मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम: स्मृति मंधाना (c), डेन वैन नीकेर्क, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, सोफी डिवाइन, एरिन बर्न्स, ऋचा घोष (w), मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, दिशा कासत, कोमल ज़ांज़ाद, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, प्रीति बोस, सहाना पवार, पूनम खेमनार, आशा शोभना, इंद्राणी रॉय

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: तान्या भाटिया (wk), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, मेग लैनिंग (c),एलिस कैप्सी, लौरा हैरिस, जसिया अख्तर, शिखा पांडे, मरिज़ैन कैप, स्नेहा दीप्ति, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, जेस जोनासेन, तीता साधु, अपर्णा मोंडल, मिन्नू मणि, तारा नॉरिस

Gujrat Giants vs UP Warriorz

वुमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में रविवार को गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीम आमने-सामने होगी। इस मैच में यूपी वॉरियर्स की कमान एलिसा हिली संभाल रही हैं वहीं गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल हो गई थी ऐसे में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

यूपी वॉरियर्स की टीम : एलिसा हीली (w / c), किरण नवगिरे, देविका वैद्य, सिमरन शेख, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, सोप्पाधंडी यशश्री, सोफी एक्लेस्टोन, शबनम इस्माइल, राजेश्वरी गायकवाड़, ग्रेस हैरिस, लॉरेन बेल , अंजलि सरवानी, लक्ष्मी यादव

गुजरात जायंट्स की टीम : किम गर्थ, दयालन हेमलता, सबबिनेनी मेघना, एशलेग गार्डनर, सोफिया डंकले, बेथ मूनी (w/c), हरलीन देओल, हर्ले गाला, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, मोनिका पटेल , अश्विनी कुमारी, शबनम एमडी शकील, परुणिका सिसोदिया, तनुजा कंवर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now